फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two police constables injured in liquor mafia attack in Dholpur Sampau

Dholpur: सैंपऊ में शराब माफिया का पुलिस पर हमला, दो कांस्टेबल घायल, हाथ और सिर पर आई चोट, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Oct 2023 08:30 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 05 Oct 2023 08:30 AM IST
सार

धौलपुर सैंपऊ थाना इलाके में अवैध कच्ची शराब बेचने वाले तस्करों के हमले में दो कांटेबल घायल हो गए। हमले के बाद भी पुलिसकर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए भागते हुए आरोपियों को दबोच लिया।

विज्ञापन
Two police constables injured in liquor mafia attack in Dholpur Sampau
हमले में घायल हुए पुलिस कांस्टेबल। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर सैंपऊ थाना इलाके में अवैध कच्ची शराब बेचने वाले तस्कर को पकड़ने गई स्थानीय पुलिस पर आरोपी एवं उसके परिजनों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, एक पुलिसकर्मी के सर में डंडे से चोट लगी है। वहीं, दूसरे पुलिसकर्मी के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। 

विज्ञापन


अचानक हुए हमले के बाद पुलिस में भगदड़ मच गई। पुलिसकर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए भागते हुए आरोपियों को दबोच लिया। घटना के बाद सीओ बाबूलाल मीणा के नेतृत्व में कंचनपुर कोलारी सहित स्थानीय पुलिस थाने की टीम के द्वारा दबिश देकर आरोपी एवं उसके कई परिजनों को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ राज्य कार्य में बाधा सहित हत्या के प्रयास सहित कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


घटना सैंपऊ इलाके के गांव गढ़ी चटोला की है। बुधवार सायं को सहायक उप निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम कच्ची शराब की सूचना पर कार्रवाई करने के लिए आरोपी विकास बेड़िया के घर गई थी। पुलिस टीम ने बताया कि जैसे ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो आरोपी हाथ में कच्ची शराब की कट्टी लेकर पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए आरोपी को दबोच लिया इस दौरान आरोपी की पत्नी और घर के अन्य सदस्य घटना स्थल पर आ गए। इस दौरान आरोपी की पत्नी ने कांस्टेबल के हाथ को काट खाया, जिससे आरोपी पुलिस से छूटकर छत की तरह भाग निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मी अमीर सिंह एवं श्रीनिवास पकड़ने के लिए दौड़े तो आरोपी ने छत पर पड़ी लाठी अमीर सिंह के सिर में दे मारी। जिससे अमीर सिंह का सिर फट गया और उसे चार टांके लगे हैं। इस दौरान अन्य के द्वारा भी पुलिस पर लाठी एवं डंडों से हमला बोल दिया। हमले में श्रीनिवास के हाथ में डंडा लगने से फ्रैक्चर हुआ है। 


घटना को लेकर सीओ बाबूलाल मीणा ने बताया थाना इलाके के गांव बड़ी कटोल में शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला किया है। दो पुलिसकर्मियों की चोटें आई हैं। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है। घायल कांस्टेबलों का उपचार किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया मामले में कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। घटना में शामिल कुछ आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed