फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two cyber thugs arrested in Bharatpur police recovered five lakh rupees

Rajasthan: भरतपुर में दो साइबर ठग गिरफ्तार, पुलिस ने पांच लाख रुपये बरामद किए

Wed, 14 Feb 2024 01:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 14 Feb 2024 01:24 PM IST
सार

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी 15 प्रतिशत कमीशन पर साइबर ठगों को ठगी का पैसा एटीएम से निकलकर देते थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Two cyber thugs arrested in Bharatpur police recovered five lakh rupees
क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीग जिले के कामां थाना पुलिस ने दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ठग ठगी की रकम निकालकर ला रहे थे। उनके पास से पुलिस ने 5 लाख रुपये, 1 कार, 3 मोबाइल और 2 एटीएम कार्ड जब्त किए हैं। दोनों आरोपी 15 प्रतिशत कमीशन पर साइबर ठगों को ठगी का पैसा एटीएम से निकलकर देते थे।

विज्ञापन


कामां थाना पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली की, दो लड़के एक नीले रंग की गाड़ी में ऑनलइन ठगी की रकम लेकर जा रहे हैं। पुलिस का जाब्ता तुरंत भूमाफिया बुर्ज के पास पहुंचा, और मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार गाड़ी को रुकवाया। कार में दो लड़के बैठे थे। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम वारिस और अरमान निवासी गुंड़गांव थाना कामां होना बताया। कार की तलाशी लेने पर दोनों के पास एक प्लास्टिक बैग मिला, जिसमें 500 के नोटों की 8 गड्डियां रखी हुई थीं। 
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि साइबर ठगों द्वारा ठगी की गई रकम को 15 प्रतिशत कमीशन में एटीएम से निकालकर उन्हें देते हैं। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed