Jaisalmer: ट्यूबवेल से केबल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Jaisalmer: पोकरण के फलसुंड पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्यूबवेल पर तीन दिन पहले हुई केबल चोरी की वारदात का खुलासा किया है। इस पूरे मामले में फलसुंड पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसलमेर के फलसुंड में पुलिस ने केबल चोरी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं चोरी की वारदात के लिए काम में ली गई बोलेरो गाड़ी को भी जब्त किया है। थानाधिकारी गिरधरसिंह ने बताया कि 18 अक्टूबर को मोहम्मद खां पुत्र मेहरदीन खां निवासी खानपुरा निवासी बलाड़ ने पुलिस थाना फलसूंड पर रिपोर्ट पेश की। जिसमें ये बताया गया कि ट्यूबवेल पर केबल लगी हुई थी जो 17 अक्टूबर की रात में कोई चोर चुराकर लेकर गया। जब वो सुबह ट्यूबवेल पर गए तो वहां पर बिजली केबल नहीं थी। इधर-उधर बहुत तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
दोनों आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने इस रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए नबाबखान (27) पुत्र मोहम्मद उमर निवासी भोम की ढाणी, कुंडल पुलिस थाना फलौदी व मगे खान (55) पुत्र सुहड़ खान निवासी गुंदाला पुलिस थाना भणियाणा को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया है। दोनों चोरों को न्यायालय में पेशकर आरोपी मगे खान को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया तथा आरोपी नबाब खान को पीसी रिमांड प्राप्त किया गया