{"_id":"63e51059a8069ddd690a79d6","slug":"truck-collided-with-bike-in-rajsamand-five-people-of-a-family-died-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajsamand: ट्रक ने बाइक को रौंदा, हादसे में एक परिवार के पांच लोगों की मौत, 10 दिन पहले हुई थी युवती की सगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajsamand: ट्रक ने बाइक को रौंदा, हादसे में एक परिवार के पांच लोगों की मौत, 10 दिन पहले हुई थी युवती की सगाई
Thu, 09 Feb 2023 08:55 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 09 Feb 2023 08:55 PM IST
सार
राजसमंद जिले में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि सभी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में एक युवती भी शामिल है, जिसकी सगाई दस दिन पहले ही हुई थी।
विज्ञापन
घायलों को लाया गया अस्पताल, लेकिन किसी की नहीं बची जान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के राजसमंद जिले में गुरुवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक-दो शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो जिनकी पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा जिले के भीम उपखंड मुख्यालय के पास सदारण के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ है। जहां गुरुवार शाम को एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। थाना अधिकारी संगीता बंजारा ने बताया कि हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे और शवों को पीएम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
दर्दनाक हादसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के जवान भंवर सिंह (35), उनके बेटे अजय पाल सिंह, भाई ईश्वर सिंह, बेटा शैतान सिंह (13) और बेटी लीला सिंह (17) की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में लीला का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, जिसकी पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार लीला की सगाई दस दिन पहले ही हुई थी। जल्द ही उसकी शादी होने वाली थी, लेकिन हादसे में परिवार की खुशियां छीन ली। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से घर ही नहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।