फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Truck burnt in Dholpur jammed on the highway for an hour

The Burning Truck: धौलपुर में धू-धू कर जला ट्रक, एक घंटे हाईवे पर लगा रहा जाम

Wed, 26 Apr 2023 07:25 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 26 Apr 2023 07:25 PM IST
सार

बुधवार दोपहर एक ट्रक सरमथुरा से पत्थर भरकर आ रहा था। इस दौरान बिजौली गांव के पास चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग डीजल टैंक और टायरों तक पहुंच गई। ड्राइवर और क्लींजर ने ट्रक को साइड में खड़ा किया और कूदकर जान बचाई।

विज्ञापन
Truck burnt in Dholpur jammed on the highway for an hour
द बर्निंग ट्रक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

धौलपुर के बाड़ी सदर थाना इलाके में नेशनल हाईवे 11b पर पत्थरों से भरे हुए ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक के नीचे लगी आग के कारण पूरी गाड़ी ही आग के चपेट में आ गई। आग देखते ही ड्राइवर को क्लींजर ट्रक से कूद गए। हाईवे पर खड़ा ट्रक धू-धू कर जलता रहा। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस वजह से करीब एक घंटे तक लोग परेशान रहे।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर एक ट्रक सरमथुरा से पत्थर भरकर आ रहा था। इस दौरान बिजौली गांव के पास चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग डीजल टैंक और टायरों तक पहुंच गई। ड्राइवर और क्लींजर ने ट्रक को साइड में खड़ा किया और कूदकर जान बचाई। आग का गुबार आसमान छूने लगा। घटनास्थल पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल ने 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन

हाईवे पर आवागमन रहा बाधित
हादसे के कारण नेशनल हाईवे 11b पर करौली एवं धौलपुर जाने वाले वाहनों का आवागमन रुक गया। वाहन चालकों ने घटनास्थल से दूर जाकर अपने वाहनों को खड़ा किया। गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। सबसे अधिक परेशानी महिलाएं एवं बच्चों को उठानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed