फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Trailer collided with bike riders in Karauli government teacher died friend seriously injured

Karauli: बाइक सवारों युवकों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, सरकारी शिक्षक की मौत, साथी गंभीर घायल

Thu, 01 Jun 2023 09:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 01 Jun 2023 09:51 PM IST
सार

करौली के कुड़गांव-सपोटरा सड़क मार्ग पर एक ट्रेलर ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी, हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।

विज्ञापन
Trailer collided with bike riders in Karauli government teacher died friend seriously injured
मृतक विमलेश मीणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करौली जिले के कुड़गांव-सपोटरा सड़क मार्ग पर हिंजापुर पेट्रोल पंप के सामने एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक सरकारी शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल युवक का गंगापुर सिटी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया, वहीं चालक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक गंगापुर सिटी से खेड़ा गांव जा रहे थे। इस दौरान हिंजापुर पेट्रोल पंप के सामने तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में खेड़ा गांव निवासी विमलेश मीणा पुत्र धर्मी लाल मीणा (34) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी अशोक पुत्र रत्तीराम मीणा निवासी लुलोज गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर कुडगांव थानाधिकारी जगदीश भारद्वाज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और मृतक के शव को करौली जिला चिकित्सालय ले जाकर पोस्टमार्टम करवाया। जिसके बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में सरकारी टीचर था विमलेश मीणा
मतृक विमलेश मीणा दिल्ली में सरकारी शिक्षक था। एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह  दिल्ली से घर आ रहा था। विमलेश मीणा ने घर के लिए नई बाइक खरीदी थी, उसे से वह आ रहा था। लेकिन, सड़क हादसे में उसकी जान चली गई।  मृतक विमलेश मीणा के एक बेटा और एक बेटी है। विमलेश मीणा की मौत की खबर सुनते ही घर परिवार और खेड़ा गांव में मातम छा गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed