फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   trade unions protested at Collectorate in Bikaner

Bikaner: दूसरे दिन श्रमिक संगठनों ने कलेक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार की नीतियों पर जताया रोष

Tue, 29 Mar 2022 08:35 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 29 Mar 2022 08:35 PM IST
सार

राजस्थान इंटक संयुक्त सचिव रमेश व्यास ने बताया कि देश में महंगाई चरम सीमा पर है। जिससे आम-आदमी और गरीब परिवारों का जीना दूभर हो गया है।

विज्ञापन
trade unions protested at Collectorate in Bikaner
बीकानेर में धरना - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बीकानेर के केंद्रीय संगठनों के आह्वान पर दो दिन की हड़ताल के दूसरे दिन श्रमिक संगठनों ने कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों ने केंद्र सरकार की नीतियों पर रोष जताते हुए कहा कि वर्तमान दौर में बढ़ रही महंगाई आम आदमी का जीना मुश्किल कर रही है। 

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट पर हुई सभा में भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू ), एफसीआई लेबर यूनियन और अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की भागीदारी रही। इन संगठनों ने श्रमिकों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने की बात कही। राजस्थान इंटक संयुक्त सचिव रमेश व्यास ने बताया कि देश में महंगाई चरम सीमा पर है। जिससे आम-आदमी और गरीब परिवारों का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल सहित खाद्य पदार्थों की कीमतें लगातार बढ़ रही है। बेरोजगारी बढ़ रही है, जबकि केन्द्र सरकार अपने स्वार्थ के लिए और केवल निजीकरण की ओर ध्यान दे रही है। 

विज्ञापन


व्यास ने कहा कि केंद्र सरकार धना सेठों की गोद में बैठकर विकास की बात करती है लेकिन देश में विनाश हो रहा है। व्यास ने कहा कि केन्द्र सरकार गरीब परिवारों को मुफ्त में राशन देने की बात कहती है। जबकि हमारी मांग है कि मुफ्त राशन न देकर गरीब परिवार के लोगों को रोजगार दिया जाए। जिससे वे अपने पैसों की अपने मेहनत की कमाई खा सके। केंद्र सरकार मुफ्त का राशन देकर गरीब लोगों को आलसी बना रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


व्यास ने कहा कि हमारी मांग है कि देश में बेरोजगारों के लिए नई योजनाएं लाई जाए। जिससे रोजगार दिया जा सके, देश में हो रहे निजीकरण को खत्म किया जाए क्योंकि निजीकरण से आम-आदमी का जीना मुहाल हो गया है। व्यास ने कहा कि केंद्र सरकार ने हमारी मांग नहीं मानी तो पूरे भारत के चक्का जाम कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed