फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News: Accident happened near Khedli village, tractor was hit by a trolley coming from behind, 12 injured

Tonk News: खेड़ली गांव के पास हुआ हादसा, ट्रैक्टर को पीछे से आ रहे ट्रॉले ने टक्कर मारी, हादसे में 12 घायल

Sat, 04 May 2024 11:02 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 04 May 2024 11:02 AM IST
सार

उनियारा के पास खेड़ली में एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से आ रहे ट्राले ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर में सवार 12 लोग घायल हो गए। ये लोग अलीगढ़ से भात भरकर गांव लौट रहे थे तभी ये हादसा हुआ।

विज्ञापन
Tonk News: Accident happened near Khedli village, tractor was hit by a trolley coming from behind, 12 injured
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोंक में उनियारा थाना क्षेत्र के खेड़ली गांव के पास अलीगढ़ से भात भरकर वापस आते समय ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से आ रहे ट्राले ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और उसमें बैठे 12 लोग घायल हो गए। घायलों में से पांच को टोंक रैफर कर दिया गया है, बाकी का उपचार जारी है।

विज्ञापन


सहायक उप निरीक्षक शंभू सिंह ने बताया कि उनियारा के सैनी समाज के लोग अलीगढ़ में अपने रिश्तेदार के यहां भात के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे कार्यक्रम से फ्री होकर वापस आते समय उनियारा के खेड़ली गांव के पास पीछे से आ रहे एक ट्राले ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई तथा उसमें बैठे 12 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


सभी घायलों को उपचार के लिए उनियारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है, ज्यादा घायल हुए पांच लोगों को टोंक रैफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed