फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk Crime Robbers attacked a finance employee with a razor and took away a bag containing Rs 6 lakh

Tonk Crime: फाइनेंस कर्मचारी पर उस्तरे से हमला कर छह लाख रुपये से भरा बैग लूट ले गए लुटेरे

Mon, 25 Sep 2023 08:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 25 Sep 2023 08:56 PM IST
सार

टोंक जिले के निवाई शहर से लूट का मामला सामने आया है। यहां अज्ञात लूटेरों ने एक फाइनेंस कर्मचारी के साथ लूट की है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी बैंक में छह लाख रुपये जमा करने जा रहा था।

विज्ञापन
Tonk Crime Robbers attacked a finance employee with a razor and took away a bag containing Rs 6 lakh
घायल कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोंक के निवाई शहर में एसके फाइनेंस के कार्मिक से अज्ञात लुटरे छह लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। अज्ञात आरोपियों ने कंपनी के कार्मिक को उस्तरा से हमला कर घायल कर दिया। घायल को परिवारजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


पीड़ित के पिता छत्रधारी शर्मा ने बताया कि गौरव एसके फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में कार्य करता है। गौरव सोमवार सुबह एचडीएफसी बैंक में छह लाख रुपये की राशि और 50 हजार के चेक जमा करवाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान महावीर कालोनी में अज्ञात लोगों ने उसका पीछाकर बैग छीनने की कोशिश की। कार्मिक ने बैग नहीं छोड़ा तो उस्तरे से वार कर उसके दोनों हाथों को जख्मी कर दिया, जिससे वह गंभीर जख्मी हो गया। इसके बाद भी उसने बैग नहीं छोडा। इस पर हमलावरों ने उसके पेट पर वार कर दिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन


बता दें कि जैसे-तैसे गंभीर घायल अवस्था में गौरव अपने पिता की दुकान पहुंचा और बेहोश होकर गिर गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस एएसआई मोहनलाल मय जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। एएसआई मोहनलाल ने बताया, पीड़ित जयपुर में उपचाराधीन है, अभी तक होश नहीं आया है। पीड़ित के होश आने पर पूरे मामले की जानकारी मिल पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed