फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk: ACB team's action,Chief Manager and Senior Assistant of Dis. Industries Center arrested for taking bribe

Tonk : एसीबी टीम की कार्रवाई, जिला उद्योग केंद्र के मुख्य प्रबंधक एवं वरिष्ठ सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार

Fri, 09 Aug 2024 06:08 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 09 Aug 2024 06:08 PM IST
सार

टोंक में एसीबी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला उद्योग केंद्र के मुख्य प्रबंधक एवं वरिष्ठ सहायक को रिश्वत का लेनदेन करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले में लिप्त एक सीए को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Tonk: ACB team's action,Chief Manager and Senior Assistant of Dis. Industries Center arrested for taking bribe
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसीबी टीम ने जिला उद्योग केंद्र के मुख्य प्रबंधक सुल्तान सिंह मीणा और वरिष्ठ सहायक अजय खंडेलवाल को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इस मामले में संलिप्त चार्टेड अकाउंटेंट जयंत जैन को भी गिरफ्तार किया गया है। एसीबी टीम को वरिष्ठ सहायक अजय खंडेलवाल के टोंक स्थित निवास की तलाशी के दौरान 6 लाख रुपये से अधिक की संदिग्ध धन राशि मिली।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एसीबी मुख्यालय को गुप्त सूत्रों से शिकायत मिली थी। गोपनीय सूत्र ने शिकायत में बताया कि टोंक जिला उद्योग केंद्र के मुख्य प्रबंधक सुल्तान सिंह मीणा द्वारा बूंदी जिला उद्योग केंद्र के वरिष्ठ सहायक अजय खंडेलवाल के माध्यम से विभिन्न औद्योगिक विकास योजनाओं में गलत रिपोर्ट बनाने, गलत लोन पास करने और फर्जी बिलों के आधार पर अयोग्य व्यक्तियों को अनुचित लाभ पहुंचाने की एवज में रिश्वत राशि का लेनदेन किया जा रहा है।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर एसीबी मुख्यालय स्थित तकनीकी शाखा के डीसीपी राजेश दुरेजा की टीम द्वारा तकनीकी/ गोपनीय रूप से शिकायत का सत्यापन किया गया, जिसके बाद जयपुर एसीबी के डीआईजी रणधीर सिंह के सुपरविजन में जाल बिछाकर मुख्य प्रबंधक सुल्तान सिंह मीणा और वरिष्ठ सहायक अजय खंडेलवाल को 1 लाख रुपये की रिश्वत राशि लेते-देते गिरफ्तार किया है। एसीबी ने इस मामले में संलिप्त आरोपी जयंत जैन, चार्टेड अकाउंटेंट को भी गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीबी टीम को अजय खंडेलवाल के टोंक स्थित आवास पर तलाशी में 6 लाख रुपये से अधिक की राशि बरामद हुई है। टीम तीनों आरोपियों से रिश्वत राशि को लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed