फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tigers of Sariska roaming around Alwar city frolicking in water near Bhurasidh Hanuman temple

Rajasthan: अलवर शहर के आसपास घूम रहे सरिस्का के टाइगर, भूरासिद्ध हनुमान मंदिर के पास पानी में की अटखेलियां

Thu, 20 Apr 2023 05:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 20 Apr 2023 05:55 PM IST
सार

अलवर सरिस्का बफर जॉन के भूरा सिद्ध मंदिर परिसर के पीछे बनी पानी की टंकी में पानी पीने के लिए टाइगर पहुंचा। इस दौरान मंदिर में दर्शन करने गए लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। पिछले करीब 4 दिनों से टाइगर की लोकेशन इसी इलाके में बनी हुई है। 

विज्ञापन
Tigers of Sariska roaming around Alwar city frolicking in water near Bhurasidh Hanuman temple
भूरा सिद्ध मंदिर परिसर में बनी टंकी में पानी पीते दिखा टाइगर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अलवर जिले में टाइगर शहर के आसपास के इलाके में घूम रहे हैं। गुरुवार को सरिस्का बफर जोन के पास स्थित भूरासिद्ध हनुमान मंदिर में दर्शन करने गए लागों ने टाइगर पानी पीते हुए देखा तो रोमांचित हो गए। इस दौरान लोगों ने टाइगर के पानी पीते और नहाते हुए वीडियो भी बना लिए, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले चार दिन से टाइगर का मूवमेंट शहर के आसपास के इलाके में बना हुआ है। ऐसे आशंका जताई जा रही है कि टाइगर कहीं शहर में प्रवेश ना कर जाए। हालांकि, वन विभाग की टीमें टाइगर की लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं। 

विज्ञापन


गाय का शिकार, टाइगर ST-19 का शावक भी दिखा
भूरासिद्ध मंदिर परिसर के आसपास देखा गया टाइगर ST-19 का शावक है। गुरुवार को यहां एक ही शावक देखा गया है, वहीं इससे दो शावकों को एक साथ देखा गया था। बताया जा रहा है कि टाइगर ने मंदिर के आसपास एक गाय का शिकार भी किया है। इसी कारण से वह पिछले तीन-चार दिन से इसी इलाके में बना है। बतादें कि सरिस्का क्षेत्र का बफर जोन अलवर शहर से लगता है।  
विज्ञापन


टाइगर एसटी 19, एसटी 18 और उनके दो शावक देखे गए
पिछले करीब 1 साल से टाइगर एसटी 19 और एसटी 18 यहां देखे जा रहे हैं। कई बार इन्हें दोनों शावकों के साथ भी देखा गया है। सरिस्का के डीएफओ डीपी जागावत ने बताया कि सरिस्का में टाइगर की संख्या लगातार बढ़ रह है। अब इनकी संख्या 25 पहुंच गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed