फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Three Rajasthan leaders including Vasundhara Raje in JP Nadda new team Lok Sabha Elections 2024

Rajasthan: जेपी नड्डा की नई टीम में वसुंधरा का कद बरकरार, अलका को जगह देकर गुर्जर समाज को साधा, बंसल को भी पद

Sat, 29 Jul 2023 12:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 29 Jul 2023 12:09 PM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नेड्डा ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में राजस्थान के तीन नेताओं को जगह दी गई है। जो लोकसभा चुनाव अपनी भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
Three Rajasthan leaders including Vasundhara Raje in JP Nadda new team Lok Sabha Elections 2024
वसुंधरा राजे, अलका गुर्जर, सुनील बंसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी मिशन 2024 की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसके लिए अपनी टीम का ऐलान भी कर दिया है। राजस्थान के तीन नेताओं को नड्डा की नई टीम में जगह मिली है। इनमें पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, सुनील बंसल और डॉक्टर अलका गुर्जर का नाम शामिल है। 

विज्ञापन


हालांकि, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पहले से ही पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थीं, उनके पद को बरकरार रखा गया है। जबकि अलका गुर्जर को राष्ट्रीय सचिव और सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। डॉक्टर अलका को केंद्रीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह देकर भाजपा ने राजस्थान के गुर्जर समाज को साधने का काम किया है। क्योंकि, इसी साल राजस्थान में चुनाव होने और प्रदेश में गुर्जर समाज का बड़ा वोट बैंक हैं।
विज्ञापन


 

इसके अलावा राजस्थान से ही सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इससे पहले सुनील बंसल को  2024 लोकसभा चुनाव के लिए महासंपर्क अभियान का यूपी प्रभारी भी नियुक्त किया गया था। अभी तक बंसल की प्रदेश राजनीति में कोई सक्रिय भागीदारी नहीं थी। लेकिन, पिछले कुछ महीनों से कयास लगाए जा रहे है कि उन्हें राजस्थान में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। 


वहीं, राष्ट्रीय कार्यकारणी में वसुंधरा राजे का कद बरकरार रखने से ये साफ हो गया है कि पार्टी उन्हें साथ लेकर चलना चाहती थी। राजस्थान में चुनाव होने हैं ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बड़ी भूमिका अदा करेंगी। 

जानिएं कौन हैं अलका गुर्जर?
डॉ. अलका गुर्जर ने भाजपा के टिकट पर पहली बार 2013 में बांदीकुई से चुनाव लड़ा था। जीत के बाद वे विधायक बनी और पहली बार विधानसभा पहुंची। इसके बाद वे ये विधायक बनी थी। 2018 के चुनाव में भाजपा ने अलका का टिकट काट दिया, इसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया, लेकिन पार्टी के दबाव में पीछे हट गईं।  राष्ट्रीय सचिव बनाई गईं पूर्व विधायक अलका इससे पहले सह-प्रभारी दिल्ली, प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed