फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Three people died in a collision between a bus and a car in Bhilwara

Bhilwara: टायर फटने से बेकाबू कार बस से टकराई, हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल

Mon, 31 Jul 2023 11:32 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 31 Jul 2023 11:32 AM IST
सार

टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पहले रोडवेज बस फिर निजी बस से टकराई। भीलवाड़ा कोटा राजमार्ग पर बडलियास थाना क्षेत्र के सवाईपुर चौराहे पर हादस हुआ।

विज्ञापन
Three people died in a collision between a bus and a car in Bhilwara
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भीलवाड़ा कोटा राजमार्ग पर रविवार देर रात सवाईपुर चौराहे के निकट जबरदस्त हादसा हो गया। बस और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी लोग मेनाल वाटरफॉल से घूमने गए हुए थे। वहां से लौटते समय हादसा हो गया। कार और बस के बीच भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


भीलवाड़ा कोटा राजमार्ग पर सवाईपुर चौराहे के निकट रविवार देर रात रोडवेज बस और कार में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार पत्नी और दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पति, बेटी और भतीजा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


बडलियास थाना प्रभारी शिवचरण ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला है। वर्तमान में परिवार अजमेर शहर के आदर्श नगर क्षेत्र में रह रहा था। बृजेश राठौर का परिवार रविवार को कोटा लाडपुरा राजमार्ग पर स्थित मेनाल वॉटरफॉल पर घूमने गया था। वहां से लौटते समय बीती देर रात भीलवाड़ा कोटा राजमार्ग पर बडलियास थाना क्षेत्र के सवाईपुर चौराहे पर कार का टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर पहले रोडवेज बस फिर निजी बस से टकराई। हादसे में कार सवार बृजेश राठौर के परिवार में उनकी पत्नी संगीता, बेटा आर्यन और अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बेटी दिव्यांशी, भतीजा विपिन व बृजेश राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed