फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Three linemen of electricity corporation arrested for taking bribe in Sawai Madhopur

Sawai Madhopur: तीन लाइनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार, वीसीआर नहीं भरने और डीपी ट्रांसफर करने की एवज में ली घूस

Fri, 04 Aug 2023 04:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 04 Aug 2023 04:38 PM IST
सार

सवाई माधोपुर में एसीबी की कार्रवाई में बिजली निगम के तीन लाइनमैन 13 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए। आरोपियों ने वीसीआर नहीं भरने और डीपी ट्रांसफर करने की एवज में ली थी घूस।

विज्ञापन
Three linemen of electricity corporation arrested for taking bribe in Sawai Madhopur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सवाई माधोपुर एसीबी की टीम ने बीती रात भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खण्डार इलाके में बिजली निगम के तीन लाइनमैनों को 13 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एसीबी के एएसपी सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि लक्ष्मीनारायण  जाट निवासी मोरोज ने एसीबी कार्यालय में बिजली निगम के 3 लाइनमैनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि उसकी डीपी की वीसीआर नहीं भरने और डीपी ट्रांसफर करने की एवज में 3 लाइनमैन 5000-5000 रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। जिस पर एसीबी की टीम ने गुरुवार को दिन में शिकायत का वेरिफिकेशन कराया। जिसके बाद ट्रैप के लिए जाल बिछाया और गुरुवार रात को एसीबी की टीम ने खण्डार में कार्रवाई करते हुए आरोपी लाइनमैन नरसी लाल बैरवा, भीमसिंह जाटव को 5-5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया ।इसी के साथ ही एसीबी की टीम ने आरोपी लाइनमैन जितेन्द्र कुमार सैनी को 3000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


खण्डार इलाके में बिजली निगम में भ्रष्टाचार की काफी गंभीर शिकायतें
एसीबी के एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया ने बताया कि खण्डार थाना इलाके सहित बिजली निगम में भ्रष्टाचार की काफी गंभीर शिकायतें मिल रही हैं। इन शिकायतों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ने बताया सफाई कर्मचारी भर्ती में किसी भी तरह की अनियमितता मिलने पर 1064 या उनके नम्बर पर कोई भी व्यक्ति शिकायत दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed