{"_id":"6544bf98a438e881da0120e5","slug":"three-lakh-rupees-stolen-from-liquor-shop-in-jaisalmer-ramgarh-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: रामगढ़ थाने से 300 मीटर दूर शराब की दुकान में चोरी; नकाब पहनकर घुसा शख्स तीन लाख लेकर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: रामगढ़ थाने से 300 मीटर दूर शराब की दुकान में चोरी; नकाब पहनकर घुसा शख्स तीन लाख लेकर हुआ फरार
Fri, 03 Nov 2023 03:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 03 Nov 2023 03:12 PM IST
सार
चोर ने रामगढ़ कस्बे में थाने से महज 300 मीटर दूर रात तीन बजे दुकान के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैंद हुई वारदात।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसलमेर के रामगढ़ कस्बे में थाने से महज 300 मीटर दूर चोर ने एक शराब की दुकान से तीन लाख रुपये की चोरी कर ली। घटना बीती रात तीन बजे की है। सुबह दुकान मालिक ने दुकान के ताले टूटे देखा तो पुलिस को खबर की। रामगढ़ थाना पुलिस सीसीटीवी की मदद से चोर की तलाश कर रही है। चोर के मुंह पर कपड़ा बंधा है और महज पांच मिनट में ही दुकान में रखे गल्ले से तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गया।
रामगढ़ थाना प्रभारी मुक्ता पारीक ने बताया कि घटना बीती रात करेब 3 बजे की है। रामगढ़ के बाजार में महेंद्र सिंह की शराब की दुकान है। चोर ने दुकान के ताले तोड़े और शटर ऊपर कर अंदर घुस गया। दुकान में जाते ही उसने गल्ले को खोला और उसमें रखे करीब तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गया। शुक्रवार सुबह दुकान मालिक दुकान के ताले टूटे हुए देखे तब रामगढ़ पुलिस को जानकारी देकर मौके पर बुलाया।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
मुक्का पारीक ने बताया कि शराब कि दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं, जिसमें एक चोर नजर आ रहा है। उसने अपना मुंह कपड़े से ढक रखा था। चोरी की घटना को देखते हुए लगता है कि चोर कोई जानकार ही है, जिसको ये जानकारी थी कि गल्ले में पैसे रखे हैं। मुक्ता पारीक ने बताया कि दुकान मालिक की शिकायत पर हमने मामला दर्ज कर लिया है और चोर की तलाश शुरू कर दी है।