फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Three lakh rupees stolen from liquor shop in Jaisalmer Ramgarh

Jaisalmer: रामगढ़ थाने से 300 मीटर दूर शराब की दुकान में चोरी; नकाब पहनकर घुसा शख्स तीन लाख लेकर हुआ फरार

Fri, 03 Nov 2023 03:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 03 Nov 2023 03:12 PM IST
सार

चोर ने रामगढ़ कस्बे में थाने से महज 300 मीटर दूर रात तीन बजे दुकान के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात।

विज्ञापन
Three lakh rupees stolen from liquor shop in Jaisalmer Ramgarh
सीसीटीवी में कैंद हुई वारदात। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जैसलमेर के रामगढ़ कस्बे में थाने से महज 300 मीटर दूर चोर ने एक शराब की दुकान से तीन लाख रुपये की चोरी कर ली। घटना बीती रात तीन बजे की है। सुबह दुकान मालिक ने दुकान के ताले टूटे देखा तो पुलिस को खबर की। रामगढ़ थाना पुलिस सीसीटीवी की मदद से चोर की तलाश कर रही है। चोर के मुंह पर कपड़ा बंधा है और महज पांच मिनट में ही दुकान में रखे गल्ले से तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


रामगढ़ थाना प्रभारी मुक्ता पारीक ने बताया कि घटना बीती रात करेब 3 बजे की है। रामगढ़ के बाजार में महेंद्र सिंह की शराब की दुकान है। चोर ने दुकान के ताले तोड़े और शटर ऊपर कर अंदर घुस गया। दुकान में जाते ही उसने गल्ले को खोला और उसमें रखे करीब तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गया। शुक्रवार सुबह दुकान मालिक दुकान के ताले टूटे हुए देखे तब रामगढ़ पुलिस को जानकारी देकर मौके पर बुलाया।
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
मुक्का पारीक ने बताया कि शराब कि दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं, जिसमें एक चोर नजर आ रहा है। उसने अपना मुंह कपड़े से ढक रखा था। चोरी की घटना को देखते हुए लगता है कि चोर कोई जानकार ही है, जिसको ये जानकारी थी कि गल्ले में पैसे रखे हैं। मुक्ता पारीक ने बताया कि दुकान मालिक की शिकायत पर हमने मामला दर्ज कर लिया है और चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed