{"_id":"63db369537101d38d2140a7d","slug":"three-bike-riders-died-after-colliding-with-a-tractor-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer: अंधेरे में ट्रैक्टर से टकराए बाइक सवार तीन युवकों की मौत, लाइट और रिफलेक्टर न होने से नहीं दिखा वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer: अंधेरे में ट्रैक्टर से टकराए बाइक सवार तीन युवकों की मौत, लाइट और रिफलेक्टर न होने से नहीं दिखा वाहन
Thu, 02 Feb 2023 09:35 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:35 AM IST
सार
रात में बिना लाइट और रिफ्लेक्टर सड़क पर चल रही ट्रैक्टर-ट्राली तीन युवकों की मौत का कारण बन गई। काम के बाद अपने गांव लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों की ट्रैक्टर में टकराने से मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में तीन युवकों की मौत
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर जिले के जसाराम की प्याऊ कुड़ला गांव में बीती रात तीन युवक सड़क पर दौड़ रहे लपारवाह ट्रैक्टर की भेंट चढ़ गए। काम से लौट रहे तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। अंधेरा होने के कारण आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली उनको दिखाई नहीं दी। तीनों युवक बाइक समेत ट्रॉली में जा घुसे। हादसे में तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर तीनों के शव को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मातासर भुरटिया निवासी तीन युवक सुबह गांव से बाड़मेर शहर में काम के लिए गए थे। शाम को बाइक से गांव की तरफ लौट रहे थे। बाइक के आगे ट्रैक्टर ट्रोली चल रही थी। अंधेरा होने के कारण ट्रैक्टर दिखा नहीं और जसाराम की बाइक कुड़ला के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर के अंदर घुस गई। ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी आनंद सिंह पुरोहित ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
सिर पर चोट आने से हुई मौत
तीनों के सिर व शरीर पर गंभीर चोट आने से वहीं बेहोश हो गए। पुलिस तीनों को गंभीर हालात में प्राइवेट गाड़ी से डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार हादसे में अन्नाराम (30) पुत्र मदनाराम, मोटाराम (28) पुत्र नावलाराम और बखताराम (30) पुत्र पांचाराम निवासी मातासर भुरटिया की मौत हुई है।
विज्ञापन