फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   three accused arrested in rajasthan

शर्मनाक: दलित दंपत्ति को मुंह काला कर घुमाया

Wed, 24 Jul 2013 03:11 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 24 Jul 2013 03:11 PM IST
विज्ञापन
three accused arrested in rajasthan

राजस्थान के जालौर शहर में वृद्ध दलित दंपति का मुंह काला कर कर घुमाने के आरोप में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


सोमवार को हुई इस घटना में दस लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें ओमप्रकाश, चीमाराम, मिश्राराम को पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया।

जालौर शहर में दलित दंपति को मुंह काला कर घुमाने की घटना ने पुलिस महकमे की कार्यशैली पर ही प्रश्न चिह्न लगा दिया है। सबसे चौकाने वाली बात यह है कि यह घटना पुलिस और प्रशासन के सामने हुई। दंपति भीख मांगते रहे लेकिन वहां खड़े सैकडों लोगों में से किसी ने उनकी मदद नहीं की।
विज्ञापन


काफी देर तक ट्रैफिक पुलिस के कई कांस्टेबल इस माजरे के तमाशबीन बने रहे। इस दंपति पर गौ तस्करी का आरोप है। लेकिन उनका कहना है कि ये आरोप निराधार हैं।

आक्रोशित लोगों ने पति पत्नी को भक्त प्रहलाद चौक से पकडा और हाथ बांधने के बाद पति का मुंह काला किया। ये लोग उन्हें घसीटते हुए बडी पोल चाचियों की पिलानी होते हुए तिलकद्वार से अस्पताल चौराहे तक ले गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed