फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Threatened woman by making an obscene video of drug dealer  businessman ate poison in front of her in Jodhpur

Honey Trap: महिला ने दवा कारोबारी का अश्लील वीडियो बनाकर धमकाया, तंग आकर व्यापारी ने उसी के सामने खाया जहर 

Fri, 03 Jun 2022 03:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 03 Jun 2022 03:40 PM IST
सार

मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन
Threatened woman by making an obscene video of drug dealer  businessman ate poison in front of her in Jodhpur
धमकियों से परेशान होकर दवा कारोबारी ने की आत्महत्या। - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर में एक मेडिकल स्टोर संचालक (दवा कारोबारी) ने आत्महत्या कर ली। उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक महिला उसे काफी दिनों से परेशान कर रही थी। आखिर में कारोबारी ने आरोपी महिला के सामने ही जहर खाकर जान दे दी। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला बासनी इलाके का है। रमेश प्रजापत (52) का सांगरिया में मेडिकल स्टोर है। यहां पास ही में रहने वाली महिला लीलाबाई प्रजापत से रमेश के शारीरिक संबंध थे। बीते कुछ दिनों से महिला रमेश को परेशान कर रही थी। महिला के पति की नौ साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपने बेटे के साथ रहती थी। 
विज्ञापन


रमेश के बेटे किशनराज ने पुलिस को बताया, 29 मई को पिता ने फोन किया और कहा कि महिला उन्हें घर नहीं आने दे रही है। उसने उसके अश्लील वीडियो बना लिए हैं, जिन्हें वायरल करने की धमकी भी दे रही है। किशनराज ने बताया, 1 जून पिता दुकान पर थे। इस दौरान आरोपी महिला लीलाबाई भी वहां आ गई और विवाद करने लगी। इससे परेशान होकर पिता ने उसी के सामने जहर खा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विवाद होते देख आसपास के दुकानदार उसे बचाने के लिए पहुंचे, लेकिन महिला ने किसी को अंदर नहीं आने दिया। लोगों ने कहा, वह मर जाएगा, लेकिन वह नहीं मानी और रमेश को अस्पताल नहीं ले जाने दिया। कुछ देर तड़पने के बाद वह बेहोश हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रमेश के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed