फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Third body donation in a year in Pali Medical College

Pali News: पाली मेडिकल कॉलेज में हुआ तीसरा देहदान, अब तक 22 परिवारों ने दी है अपनों की देह

Fri, 13 Dec 2024 01:00 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 13 Dec 2024 01:00 PM IST
सार

पाली मेडिकल कॉलेज में साल 2024 में तीसरा देहदान हुआ है। सोजत के रहने वाले प्रकाश गुर्जर का अचानक देहांत हो गया था। इसके बाद परिवार वालों ने उनका देहदान किया है।

विज्ञापन
Third body donation in a year in Pali Medical College
पाली मेडिकल कालेज में हुआ देहदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली और आसपास के जिलों में देहदान और नेत्रदान के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ रही है। इस वजह से यहां पर देहदान बढ़ रहे हैं। पाली मेडिकल कालेज में तीसरा देहदान किया गया है। ये देहदान सोजत के रहने वाले हरिराम गुर्जर के बेटे का हुआ है।

विज्ञापन


पाली मेडिकल कालेज के अधिकारियों ने बताया कि  चेतन प्रकाश गुर्जर का असामयिक निधन हो गया था। निधन के बाद परिजनों ने आंखें दान देने केलि आई बैंक सोसायटी में संपर्क किया। आई बैंक सोसायटी पाली चेप्टर के अध्यक्ष हुक्मीचंद मेहता ने नेत्रदान के बाद  परिजनों को देहदान करने के बारे में बताया। इस पर परिवार वाले तैयार हो गए। फिर हरिराम गुर्जर ने अपने बेटे का देहदान भी किया।  नेत्रदान के बाद कॉर्निया को जयपुर भेजा गया है। जहां दो दृष्टिबाधितों को कार्निया प्रत्यारोपित करके दृष्टि प्रदान की जाएगी। 
विज्ञापन


आई बैंक के सचिव कवाड़ ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इस साल तीसरा देहदान हुआ है। अब  22 देहदान मेडिकल कालेज में  हो चुके हैं। मेडिकल कॉलेज पाली के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. दिलीप सिंह चौहान ने कहा कि चेतन प्रकाश के देहान्त के बाद पार्थिव शरीर का देहदान मेडिकल कॉलेज में ही करवाया गया। उनके दान से मेडिकल कालेज के छात्रों को अध्ययन में बहुत मदद मिलेगी। देहदान के अवसर पर पिता हरिराम गुर्जर, माता सुखीदेवी, बहनदुर्गा गुर्जर, मामा मंगलाराम, सोहन पंवार, पियुष चैहान, देवाराम गुर्जर, पुखाराम, कानाराम, बींजाराम, देवाराम समेत कई सामाजिक लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed