फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Thieves entered jewelery shop from the house in ajmer lacs of gold and silver stoled

Ajmer News: दुकान के ऊपर बने मकान से ज्वेलरी शॉप में घुसे चोर, लाखों की सोना-चांदी लेकर भागे

Wed, 26 Apr 2023 03:51 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 26 Apr 2023 03:51 PM IST
सार

एएसपी सिटी सुशील विश्नोई ने बताया कि चोर काफी शातिर थे। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर भी वह अपने साथ उठा ले गए। दुकानदार के अनुसार, लाखों के माल की चोरी हुई है।

विज्ञापन
Thieves entered jewelery shop from the house in ajmer lacs of gold and silver stoled
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अजमेर के दरगाह थाना क्षेत्र के लक्ष्मी चौक में चोरों ने सुनार की दुकान को मंगलवार रात निशाना बनाया। चोरों ने दुकान की दीवार में सेंध लगाकर चोरी को अंजाम दिया और दुकान में रखे सोने चांदी के लाखों रुपए के जेवरात लेकर भाग गए। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
अजमेर पुलिस ने एक दिन पहले जिले भर में वज्र प्रहार अभियान चलाया था, जिसके तहत अपराधिक लोगों की धरपकड़ की गई थी। वहीं बीती रात चोरों ने सुनार की दुकान में सेंध लगाकर चोरी कर ली। अजमेर एडिशनल एसपी सिटी सुशील विश्नोई ने बताया कि लक्ष्मी चौक स्थित संजय ज्वेलर्स की दुकान के ऊपर के मकान बना है, जिसका ताला तोड़कर चोर बिल्डिंग के अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान की पिछली दीवार में छेद किया और वहां से सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन

मामले की जांच की जा रही है
एएसपी सिटी सुशील विश्नोई ने बताया कि चोर काफी शातिर थे। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर भी वह अपने साथ उठा ले गए। दुकानदार के अनुसार, लाखों के माल की चोरी हुई है। चोरी की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली वैसे ही हमारी टीम वहां पहुंची और उन्होंने घटना का जायजा कर केस दर्ज कर लिया है। एसएफएल व एमओयू टीम ने भी जांच की है। एएसपी विश्नोई का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed