फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   there will be shortage of Petrol Diesel in Rajasthan from today 2500 pumps on verge of getting dry

Rajasthan: प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, ड्राई होने की कगार पर 2500 पंप 

Tue, 14 Jun 2022 07:42 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 14 Jun 2022 07:42 AM IST
सार

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी को पत्र भी लिखा है।

विज्ञापन
there will be shortage of Petrol Diesel in Rajasthan from today 2500 pumps on verge of getting dry
पेट्रोल-डीजल की किल्लत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर सहित राजस्थान के सैकड़ों पंपों पर डीजल बिक्री बंद हो गई है। ऐसे में प्रदेश में मंगलवार से पेट्रोल और डीजल की किल्लत शुरू हो सकती है। एचपीसीएल और बीपीसीएल कंपनी ने पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति रोक दी है। ऐसे में प्रदेशभर के तकरीबन 2500 पेट्रोल पंप ड्राई होने की कगार पर हैं। 

विज्ञापन


राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने इसे लेकर एसोसिएशन की ओर से पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी को पत्र भी लिखा है। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनीत बगई का कहना है कि प्रदेश में एचपीसीएल और बीपीसीएल कंपनी की ओर से पेट्रोल पंप डीलर्स को कंपनी स्तर पर पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति नहीं दी जा रही। जिसके बाद पेट्रोल पंप ड्राई होने से उपभोक्ताओं को परेशानियों आ रही हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बगई का कहना है कि पिछले तीन दिन से एचपीसीएल और बीपीसीएल के डीलर्स को कंपनी स्तर पर डिपो से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति नहीं मिल रही हैं। जिसके कारण प्रदेश के बहुत से पंप आपूर्ति के अभाव में ड्राई हो गए हैं। बहुत से होने वाले हैं। इस तरह डिपो से आपूर्ति नहीं मिलने के कारण प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत शुरू हो गई है। इससे उपभोक्ताओं को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed