फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   There will be many programs on Rajasthan Day

टैटू, लेजर, एक्रोबेटिक शो... और भी बहुत कुछ है राजस्थान दिवस पर

Fri, 17 Mar 2017 07:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 17 Mar 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
There will be many programs on Rajasthan Day
राजस्थान दिवस पर प्रस्तुति - फोटो : डेमो पिक
अपनी ऐतिहासिक धरोहर और शौर्य की कहानी लिए राजस्थान दिवस समारोह 30 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। राजस्थान दिवस के इस खास दिन के लिए प्रशासन की ओर से कई कार्यक्रमों की कड़ी तैयार की गई है।
विज्ञापन


इसमें ग्रामीण स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कई आयोजन होंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बैठक कर पूरी रूपरेखा तैयार की। इसके मुताबिक राजस्थान दिवस समारोह के सिलसिले में 23 से 30 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मैराथन दौड़ का आयोजन संभाग स्तर पर 23 से 27 मार्च तक होगा। ग्रामीण खेलकूद उत्सव का आयोजन 23 से 27 मार्च तक सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। सवाई मानसिंह स्टेडियम में 27 मार्च को राजस्थान दिवस मशाल का प्रज्वलन व उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। इसी दिन ग्रामीण खेलों के फाइनल मुकाबले होंगे तथा भानू भारती द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। सवाई मानसिंह स्टेडियम में ही 27 व 28 मार्च को साईकिल मैराथन स्पर्धा होगी ।
विज्ञापन


सेन्ट्रल पार्क में जयपुर कथक केन्द्र द्वारा कथक नृत्य उत्सव का आयोजन 27 व 28 मार्च को होगा। जवाहर कला केन्द्र में इब्राहिम एल्काजी की प्रदर्शनी का कार्यक्रम 27 मार्च से 5 अप्रैल तक होगा। जेडीए पोलो ग्राउण्ड पर 28 मार्च को टैटू शो, विभिन्न धार्मिक स्थलों पर 28 से 29 मार्च तक भजन, कव्वाली व गुरूवाणी, आईनाक्स व क्रिस्टल पाम सिनेमा में 28 से 29 मार्च तक बाल फिल्म महोत्सव, जवाहर कला केन्द्र पर 28-29 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय लघू फिल्म महोत्सव, जेडीए पोलो ग्राउण्ड पर 28 से 29 मार्च एक्रोबेटिक टीम शो तथा 29 मार्च को सेना द्वारा विशेष शो का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्बर्ट हाल पर 29 मार्च को शाम 7 बजे से होने वाले मैगा ईवनिंग शो में हैरिटेज फैशन के तहत बीबी रसेल की प्रस्तुति होगी तथा मोहित चौहान द्वारा कंसर्ट की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी प्रकार त्रिपोलिया गेट पर 29-30 मार्च को गणगौर की सवारी निकलेगी। राजस्थान दिवस का समापन समारोह जनपथ पर 30 मार्च को आयोजित होगा, जिसमें लेजर शो की प्रस्तुति होगी।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed