{"_id":"65314b578681dd83050be38f","slug":"theft-revealed-14-months-ago-in-p-m-department-in-sirohi-one-arrested-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: एलएनटी के पीएंडएम डिपार्टमेंट में 14 महीने पहले हुई नकबजनी का खुलासा, सामान जब्त, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: एलएनटी के पीएंडएम डिपार्टमेंट में 14 महीने पहले हुई नकबजनी का खुलासा, सामान जब्त, एक गिरफ्तार
Thu, 19 Oct 2023 08:59 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 19 Oct 2023 08:59 PM IST
सार
सिरोही पुलिस ने 14 महीने पहले पीएंडएम डिपार्टमेंट में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही जिले की आबूरोड सदर पुलिस ने 14 महीने पहले किवरली गांव में एलएनटी के पीएंडएम डिपार्टमेंट में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान जब्त कर लिया है। मामले में पुलिस ने मोरथला निवासी अशोक कुमार पुत्र रमेशकुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दरअसल, 21अगस्त 2022 को किवरली निवासी राजाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह एलएंडटी कंपनी में सिक्योरिटी सुरपवाइजर हैं। बीती रात कोई अज्ञात चोर पीएंडएम डिपार्टमेंट का ताला तोड़कर इलेक्ट्रिक मोटर, वेल्डिंग मशीन, टूल बॉक्स, डीजे आर्मेसर समेत अन्य सामान चोरी करके ले गए। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामला की जांच शुरू की थी। करीब 14 महीने बाद पुलिस ने आरोपी चोर ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन