{"_id":"620125258df7930300348e3e","slug":"theft-by-cutting-roof-of-bank-of-baroda-in-pali-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: थाने से 500 मीटर दूर बैंक की छत काटकर अंदर घुसे चोर, 10 लॉकर से लाखों के गहने और नकदी ले गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: थाने से 500 मीटर दूर बैंक की छत काटकर अंदर घुसे चोर, 10 लॉकर से लाखों के गहने और नकदी ले गए
Mon, 07 Feb 2022 07:26 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 07 Feb 2022 07:26 PM IST
सार
चोरों ने पाली के बैंक ऑफ बड़ौदा में चोरी की वारदात अंजाम दिया है। बैंक में 90 के करीब लॉकर थे जिसमें से चोर 10 ही काट पाए। अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि कुल कितने रुपए की चोरी हुई है।
विज्ञापन
चोरों ने इस तरह काटी बैंक की छत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के पाली में चोर बैंक ऑफ बड़ौदा की छत काटकर अंदर घुस गए। हैरानी की बात तो यह है कि यह सब थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुआ और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। चोरों ने बैंक के अंदर घुसकर करीब 10 लॉकर तोड़े और लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर ले गए। चोरी की यह वारदात रविवार रात तखतगढ़ में बस स्टैंड के पास स्थित बैंक की है।
विज्ञापन
चोरों ने बैंक के पास मौजूद एक दुकान के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से कटर मशीन के कनेक्शन लिया था। कनेक्शन मिलने के बाद चोर छत काटकर बैंक में अंदर घुस गए। बैंक में करीब 90 लॉकर थे, इसमें से दस लॉकर चोरों ने खाली कर दिए। लॉकर मालिकों की जानकारी नहीं मिलने के कारण कितने की चोरी हुई है इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो सका है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस
सोमवार सुबह बैंक में चोरी होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोर छत काटने के लिए उपयोग किया गया कटर वहीं छोड़कर चले गए, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।। तखतगढ़ सीओ रजत विश्नोई और थानाप्रभारी राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि चोरों की पहचान के लिए बैंक सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज जुटाए जा रहे हैं। यहां संदिग्ध नजर आने वाले लोगों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन