फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The storm caused havoc in Jhunjhunu Khetri many trees broken electric poles and lines  damaged

Rajasthan: झुंझुनूं के खेतड़ी में आंधी ने मचाई तबाही, कई पेड़ टूटे, बिजली के पोल और लाइनें भी क्षतिग्रस्त

Sat, 27 May 2023 04:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 27 May 2023 04:55 PM IST
सार

झुंझनूं के खेतड़ी में आंधी से कई पेड़, बिजली के पोल और तार टूट गए। इससे आवागमन बाधित हो गया, वहीं बिजली की आपूर्ति भी ठप हो गई। बिजली कर्मचारी लाइनों को सही करने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
The storm caused havoc in Jhunjhunu Khetri many trees broken electric poles and lines  damaged
आंधी में पेड़ और बिजली के तार टूटे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के खेतड़ी इलाके में शनिवार सुबह तेज आंधी ने जमकर तबाई मचाई। इस दौरान बिजली के पोल टूट गए और कई पेड़ भी गिर गए। बिजली लाइनें टूटने से कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप हो गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह करीब तीन बजे तेज आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया। आंधी के कारण क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक पेड़ टूट गए। इसके अलावा बिजली के कई पोल भी टूट गए। कस्बे के एसबीआई बैंक के सामने आंधी के दौरान नीम का एक पेड़ टूट कर सड़क पर गिर गया। जिससे स्टेट हाईवे 13 पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया और सुबह वाहनों की सड़क पर लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जेसीबी मशीन की मदद से टूटे हुए पेड़ को सड़क से हटवाया जिसके बाद रास्ता साफ हुआ और आवागमन शुरू हो सका।  
विज्ञापन

 
तेज आंधी के कारण कई बिजली के पोल और लाइनें भी टूट गईं। बुहाना क्षेत्र के गुगन सिंह की ढाणी में जैसलमेर से दिल्ली जा रही बिजली की बड़ी लाइन का पोल भी क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गया। बिजली कर्मचारी लाइनों को सही करने का काम कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतड़ी और आसपास के क्षेत्र में सुबह करीब तीन बजे से दस बजे तक बारिश हुई। बरसात से सिंघाना कस्बे के मुख्य बाजार और चिड़ावा बाईपास पर पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed