फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Thar jeep crushed people sitting on the roadside in Chaksu Jaipur 3 people died and 3 injured

Jaipur: थार जीप ने सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचला, महिला समेत 3 की मौत, 3 घायल; अस्थियां विसर्जन कर लौटे थे

Sun, 21 May 2023 07:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 21 May 2023 07:25 PM IST
सार

जयपुर जिले के चाकसू इलाके में थार जीप चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक महिला समेत 3 की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन
Thar jeep crushed people sitting on the roadside in Chaksu Jaipur 3 people died and 3 injured
हादसे के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हादसे के शिकार हुए लोग अस्थियां विसर्जन करके वापस लौटे थे और सड़क किनारे बैठकर परिजनों का इंतजार कर रहे थे। चाकसू में कोटखावदा इलाके की यह घटना है। रविवार को एक तेज रफ्तार से दौड़ती हुई थार जीप ने सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचल दिया। पुलिस के अनुसार हादसे में महिला समेत 3 जनों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 3 अन्य लोग गंभीर घायल हैं। जिन्हें कोटखावदा सीएचसी से जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं मृतकों के शव चाकसू पुलिस थाने के बाहर मोर्चेरी में रखवाए गए हैं। 

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार यह सभी लोग घटनस्थल से नजदीक डोईयों की ढाणी के रहने वाले हैं। एक ही परिवार से मृतक सुनीता (27 साल) पत्नी मदन गंवारिया, गोलू 15 साल पुत्र मदन गंवारिया, सीताराम 41 साल पुत्र स्व. बंशी लाल की हरिद्वार से अस्थियां विसर्जन कर वापस लौटे थे। इस बीच यहां सड़क किनारे बैठक परिजनों के आने का इंतजार कर रहें थे, कि अचानक रामनगर की ओर से कोटखावदा की तरफ आ रही गलत दिशा में तेजी से दौड़ती हुई थार जीप ने इन्हें कुचल दिया जिससे मौक़े पर ही 1 महिला सहित 3 जनों की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


परिवार के अन्य 3 लोग गंभीर घायल
हादसे में परिवार के अन्य 3 लोग गंभीर घायल हैं। पुलिस ने मौक़े से थार जीप जब्त कर ली। वहीं चालक घटनास्थल से फरार बताया जा रहा है। यह हादसा डोईयों की ढाणी रामनगर रोड बालाजी मोड़ के पास हुआ, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है। एक व्यक्ति की अस्थि विसर्जन करके आए परिवार के 3 शव और हो गए हैं। जबकि 3 अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed