Rajasthan: सुभाष चंद्रा पर पायलट का निशाना, बोले-राजनीति टीवी सीरियल नहीं, जहां आप तय करते हैं कौन क्या करेगा
सचिन पायलट ने सलाह दी कि निर्दलीय प्रत्याशी 10 जून से पहले चुनावी मैदान से बाहर हो जाएं। बेईज्जती झेलने से अच्छा रहेगा, विनम्रता से झुक जाना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा समर्थित राज्यसभा के निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा ने दावा किया कि आठ कांग्रेस विधायक उन्हें वोट करेंगे। उनके इस दावे पर सचिन पायलट ने पलटवार किया है। पायलट ने ट्वीट कर लिखा कि राजस्थान से राज्यसभा के निर्दलीय उम्मीदवार के लिए सलाह है कि वे 10 तारीख को वोटिंग से पहले मुकाबले से बाहर हो जांए तो बेहतर रहेगा। बेइज्जती झेलने से अच्छा विनम्रता की तरफ झुकना होता है।
पायलट ने सुभाष चंद्रा पर निशाना साधते हुए लिखा कि दुर्भाग्य से, राजनीति टीवी सीरियल बनाने की तरह नहीं है, जहां आप यह तय करते हैं कि कौन क्या करेगा। सुभाष चंद्रा ने जयुपर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस विधायकों से संपर्क में होने और क्रॉस वोटिंग का दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के अलावा अन्य 12 विधायक चुनाव में मेरा समर्थन करेंगे। जिनमें कांग्रेस के आठ और दूसरी पार्टियों के चार विधायक शामिल हैं। यह सभी मेरे पक्ष में वोटिंग करेंगे। उसके बाद उन्होंने सचिन पायलट को घेरा। चंद्रा ने कहा कि सचिन पायलट के पास यह मौका है, आज यह मौका चूक गए तो 2028 तक सीएम नहीं बनेगे। वे कांग्रेस के जुझारू नेता है।
उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत भी आलाकमान को आंख दिखाते हैं, उसी तरह सचिन पायलट को भी अब स्टैंड लेना चाहिए। राज्यसभा चुनावों में उनके पास मौका है, अगर वे समर्थन करते हैं तो 2023 में उनके सीएम बनने के चांस बनते हैं अन्यथा 2028 तक कोई चांस नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.