फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Symptoms of hydrophobia found in a young man who killed a woman and ate meat in Pali

Pali: महिला की हत्या कर मांस खाने वाले युवक में मिले हाइड्रोफोबिया के लक्षण, हाथ पैर बांधकर जोधपुर किया रेफर

Sat, 27 May 2023 02:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 27 May 2023 02:08 PM IST
सार

मुंबई से राजस्थान के पाली पहुंचकर महिला की हत्या कर मांस खाने में वाले युवक में मिल हाइड्रोफोबिया के लक्षण। ऐसे व्यक्ति के 72 घंटे में मौत हो जाती है, लेकिन युवक अभी तक जीवित होने से डॉक्टर भी हैरानी में हैं।

विज्ञापन
Symptoms of hydrophobia found in a young man who killed a woman and ate meat in Pali
अस्पताल में भर्ती हाइड्रोफोबिया से ग्रसित मरीज। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मंबई से राजस्थान के पाली पहुंचकर जिस युवक ने बुजुर्ग महिला की पत्थरों से सिर फोड़कर की हत्या कर नोंच-नोंच कर उसका चेहरा खाया है, उसे हाइड्रोफोबिया बीमारी है। जिस कारण उसमें कुत्ते और भेड़िए जैसे लक्षण आ गए हैं। वह जंगली जानवर की तरह महिला को शिकार समझकर खा गया।

विज्ञापन


मरीज में रेबीज और हाइड्रोफोबिया बीमारी मिली
मुंबई निवासी आरोपी युवक सुरेंद्र को डॉक्टर्स ने पाली से जोधपुर रेफर कर दिया है। वह इतना खतरनाक हो गया है कि उसके हाथ-पैर बांध कर ले जाना पड़ा है। खोलने पर वह हिंसक हो जाता है। युवक के प्राथमिक इलाज के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। डॉक्टरों ने युवक में रेबीज इंफेक्शन की पुष्टि की है। आरोपी युवक हाइड्रोफोबिया बीमारी का मरीज है। पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के डॉक्टर प्रवीण गर्ग ने बताया कि संभवतः देश में यह पहला ऐसा केस है, जिसमें रेबीज के मरीज ने किसी इंसान को अपने दांतों से काट काटकर खा लिया हो। युवक की जेब में मिली डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन से रेबीज बीमारी का खुलासा हुआ, जिसके बाद पाली में भी जांच की गई। डॉक्टरों के अनुसार ऐसे मरीज की 72 घंटे में मौत हो जाती है, लेकिन इतने भयानक लक्षण आने के बावजूद यह जीवित है, यह चौंकाने वाली बात है। अब जोधपुर में हाई लेवल पर डॉक्टर्स की टीम इसका इलाज करेंगी।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला ?
पाली जिले में शुक्रवार सुबह दिल दहलाने वाली वारदात हुई। इसके तहत एक युवक ने पहले तो खेत से बकरियां चराते और हरी सब्जी लेकर लौट रही वृद्ध के सिर में पत्थर मारकर हत्या कर दी। फिर उसके बाद उस युवक ने मृतका के चेहरे का मांस नोंच कर खा लिया। आसपास से गुजर रहे ग्रामीणों ने जब उसे ऐसा घिनौना काम करते हुए देखा, तो उस नरभक्षी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने ग्रामीणों को देखकर भागने की कोशिश भी की, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाया। एक किलोमीटर पीछा कर ग्रामीणों ने घेरकर उसे पकड़ा। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर हाथ पांव बांधकर बांगड़ अस्पताल के जेल वार्ड में कड़ी सुरक्षा में रखा था, जहां आरोपी की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से मुम्बई निवासी 24 साल के सुरेंद्र के रूप में हुई। पाली जिले के सेंदड़ा थाना क्षेत्र में जंगल की यह घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर में पत्थर मारकर की हत्या, फिर मुंह नोंचकर खा गया
इससे पहले आरोपी युवक वृद्धा की हत्या कर उसका मुंह नोंच कर खा चुका था, जिससे उसका खुद का मुंह भी खून से सन गया था और लाल हो गया था। घटना के बाद भागते युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी युवक की पहचान मुंबई निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई है।


पुलिस कुछ भी बोलने को नहीं तैयार
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, लेकिन मीडिया में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। जो पुलिसकर्मी आरोपी को पकड़ कर लाया, उसने कहा उच्च अधिकारी ही कुछ बोल सकते हैं। उच्च अधिकारी मीडिया से इस मामले में बात नहीं कर रहे। पाली के बांगड़ अस्पताल से जोधपुर जिला अस्पताल में आरोपी को भेजा गया है। जहां रेबीज और अन्य एक्सपर्ट्स डॉक्टर्स की टीम उसका इलाज करेंगी। वहीं मृतका के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed