{"_id":"58a5b6784f1c1bd357d846f9","slug":"swindle-parents-and-bride-arrested-in-cheating-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हाथ आई लुटेरी दुल्हन, माता-पिता भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हाथ आई लुटेरी दुल्हन, माता-पिता भी गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
Updated Thu, 16 Feb 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक लुटेरी दुल्हान और उसके माता-पिता को दबोच लिया है। इस काम में इस दुल्हन के माता-पिता भी साथ देते थे। दुल्हन शादी कर संबंधित लड़के के घर से नकदी-गहने लेकर फरार हो जाती थी। 22 वर्षीय दुल्हन नेहा राव राजस्थान के झालावाड़ जिले में स्थित रायपुर की रहनेवाली है। अब तक दुल्हन और उसके परिवार ने तीन परिवारों को ठगा है। ये परिवार नए-नए शिकार तलाशता रहता था। दुल्हन और उसके परिजनों को चौथी शादी की बात पक्की होने के बाद पकड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दुल्हन नेहा राव के साथ उसके पिता लीला शंकर और मां प्रेम बाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। अलवर जिला निवासी निवासी धर्मसिंह राजपूत ने मामला दर्ज कराया था कि उसने पिछले वर्ष 13 जुलाई को नेहा से शादी की थी। शादी के दो दिन बाद नेहा घर से 3 लाख रुपए नकद और गहने लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन
तलाशने के बाद भी पता नहीं चला। तब जाकर ठगी का अहसास हुआ। गिरफ्तार दुल्हन और उसके माता-पिता से पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्होंने अब तक तीन वारदातें कबूली हैं। चौथी शादी पक्की हो गई थी, लेकिन पुलिस ने शादी होने से पहले ही इन्हें धर लिया।
विज्ञापन