फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Suspended Jaipur Nagar Nigam Somya Gurjar husband rajaram Gurjar demanded 20 crore share from deal

शिकंजा: घूस की डील करते कैमरे में कैद हुए निलंबित मेयर सौम्या का पति , वीडियो वायरल होने पर एसीबी ने शुरू की जांच

Fri, 11 Jun 2021 02:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 11 Jun 2021 02:34 PM IST
सार

निलंबित मेयर सौम्या गुर्जर ने बीते दिनों एसीबी मुख्यालय को पत्र लिखकर नगर निगम  में होने वाले घोटालों पर नजर रखने के लिए कहा था। अब उसके पति राजाराम गुर्जर ही एसीबी के रडार पर आ गए। 

विज्ञापन
Suspended Jaipur Nagar Nigam Somya Gurjar husband rajaram Gurjar demanded 20 crore share from deal
नगर निगम जयपुर - फोटो : File photo

विस्तार

जयपुर नगर निगम की निलंबित मेयर सौम्या गुर्जर का मामला अभी थमा भी नहीं कि पति राजाराम गुर्जर का डील वाला वीडियो वायरल हो गया। निलंबित मेयर का पति राजाराम गुर्जर का बीवीजी कंपनी के पदाधिकारियों के साथ डील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल  हो रहा है। वायरल वीडियो में 276 करोड़ रुपए के भुगतान के बदले 20 करोड़ का शेयर मांगते हुए देखा गया है।  
विज्ञापन


वायरल हो रहे वीडियो पर राजस्थान एसीबी ने स्वत: संज्ञान लेते हुए प्राथमिक जांच शुरू की। एसीबी डीजी बीएल सोनी ने बताया कि 20 करोड़ रुपए की मांग करने का वीडियो वायरल होने के बाद एसीबी मुख्यालय की ओर से इस पूरे प्रकरण को लेकर प्राथमिकी जांच शुरू कर दी गई है। एसीबी के एडिशनल एसपी बजरंग सिंह शेखावत को प्राथमिक जांच करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


एसीबी कर रही मामले की जांच
एसीबी इस मामले की जांच कर तमाम तथ्यों की पुष्टि करने में जुटी है।  वायरल वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहे हैं क्या सच में वह सौम्या गुर्जर का पति राजाराम गुर्जर है और वीडियो कब का है इन तमाम पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। निलंबित मेयर सौम्या गुर्जर ने बीते दिनों एसीबी मुख्यालय को पत्र लिखकर नगर निगम  में होने वाले घोटालों पर नजर रखने के लिए कहा था। अब उसके पति राजाराम गुर्जर ही एसीबी के निशाने पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed