फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   sushma aircraft forced to land in jaipur

सुषमा स्वराज के विमान में खराबी, जयपुर में उतरा

Mon, 22 Jul 2013 06:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 22 Jul 2013 06:13 PM IST
विज्ञापन
sushma aircraft forced to land in jaipur

लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज को दिल्ली से उज्जैन ले जा रहे विमान में सोमवार को अचानक कुछ तकनीकी खराबी आ गई। विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर उतार लिया गया।

विज्ञापन


सुषमा ने ट्वीट कर बताया, 'आज सवेरे उज्जैन के लिए उड़ान भरी। लेकिन एयरक्राफ्ट के दाहिने इंजन में तकनीकी खराबी होने की वजह से जयपुर में उतरना पड़ा।'

भाजपा नेता बाद में वहां से इंदौर के लिए रवाना हुईं। इंदौर से वह सड़क के रास्ते उज्जैन के लिए रवाना होंगी।

उन्होंने लिखा, 'सब ठीक है। कोई घबराने की बात नहीं है।' भाजपा ने विधानसभा चुनावों की ओर बढ़ रहे मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।

मध्य प्रदेश के विदिशा की रहने वालीं सुषमा पार्टी के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने जा रही हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मतदाताओं तक पहुंचने के लिए एक यात्रा पर निकले हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed