{"_id":"63ef39166ccdfec036081ae2","slug":"surendra-jain-said-false-allegations-are-being-leveled-against-bajrang-dal-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर कंकाल मामला: विहिप महासचिव बोले-राजनीतिक एजेंडे के तहत घसीटा जा रहा बजरंग दल का नाम, गहलोत सरकार माफी मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर कंकाल मामला: विहिप महासचिव बोले-राजनीतिक एजेंडे के तहत घसीटा जा रहा बजरंग दल का नाम, गहलोत सरकार माफी मांगे
Fri, 17 Feb 2023 01:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 17 Feb 2023 01:52 PM IST
सार
राजस्थान के भरतपुर जिले के दो गौ तस्कर लापता होने और हरियाणा के लोहारू में एक जली हुई गाड़ी में नर कंकाल मिलने के मामले में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महासचिव डॉ. सुरेंद्र जैन ने राजस्थान सरकार को घेरा।
विज्ञापन
डॉ. सुरेंद्र जैन बोले गहलोत सरकार माफी मांगे
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महासचिव डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा है कि हरियाणा के लोहारू में एक जली हुई गाड़ी में नर कंकालों का मिलना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह आग किसी दुर्घटना में लगी है या किसी ने लगाई है, अभी इस पर जांच होनी बाकी है। गाड़ी राजस्थान की है परंतु कंकाल किसके हैं, यह भी अभी जांच का विषय है। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा मिलनी ही चाहिए। यह हमारा का स्पष्ट मत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राजस्थान के भरतपुर जिले के दो गौ तस्कर लापता हैं, जिन पर गौ तस्करी के अनेक मामले पहले से चल रहे हैं। एक तस्कर के भाई ने बजरंग दल के कुछ चर्चित नामों के बारे में संदेह व्यक्त किया है। ऐसा लगता है कि बिना प्रारंभिक जांच के राजस्थान पुलिस यह मान बैठी है कि उसके भाइयों द्वारा लिए गए नाम ही इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
राजनीतिक एजेंडे के तौर पर लिया जा रहा बजरंग दल का नाम
दुर्भाग्य पूर्ण रूप से इस कांड में बजरंग दल का नाम अनावश्यक रूप से लिया जा रहा है। इस तरह के मामलों में राजस्थान सरकार की भूमिका वोट बैंक की राजनीति से हमेशा प्रभावित रही है, यह कई मामलों में पहले भी सिद्ध हो चुका है। एक राजनीतिक एजेंडे के तौर पर भी बजरंग दल का नाम अनावश्यक रूप से घसीटा जा रहा है, जिसे किसी भी तरह से उचित नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन
सीबीआई जांच की मांग
राजनीतिक पूर्वाग्रह से ग्रस्त राजस्थान सरकार से न्याय की अपेक्षा वहां का समाज में नहीं करता। इसलिए विहिप की मांग है कि इस मामले की सीबीआई जांच हो। जांच पूरी होने तक किसी व्यक्ति को केवल इस आधार पर गिरफ्तार न किया जाए कि उसका नाम गौ तस्कर के भाई ने लिया है। जांच पूरी होने पर दोषियों को कठोर सजा हो। बजरंग दल का नाम अनावश्यक रूप से लेने की दोषी राजस्थान सरकार इस झूठे आरोप के लिए माफी मांगे।