{"_id":"654f578e32e18b72320a99e7","slug":"sub-inspector-accused-of-raping-a-minor-in-rahuwas-suspended-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa: दुष्कर्म के आरोप में सब इंस्पेक्टर सस्पेंड, नशे की हालत में पांच साल की मासूम से की थी हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: दुष्कर्म के आरोप में सब इंस्पेक्टर सस्पेंड, नशे की हालत में पांच साल की मासूम से की थी हैवानियत
Sat, 11 Nov 2023 03:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 11 Nov 2023 03:59 PM IST
सार
Dausa Crime : दौसा के राहुवास थाना इलाके में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में नया मोड़ आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिसकर्मी भूपेंद्र सिंह चौधरी शराब के नशे में धुत था। आरोपित पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी हो गई है।
विज्ञापन
राहुवास में मासूम से दुष्कर्म।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान पुलिस का सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह पर पड़ोस में रहने वाली पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। थानेदार की दरिंदगी की बात मासूम ने अपनी मां को बताई। रात की ड्यूटी से लौटकर घटना के वक्त घर में सो रहे मासूम के पिता को जब पता चला तो वह राहुवास थाने में रिपोर्ट लिखाने गया। थाने में पीड़िता के पिता की कांस्टेबल टीकाराम और अन्य पुलिस वालों ने बेरहमी से पिटाई की और उसका हाथ तोड़ दिया। मामला दौसा की लालसोट तहसील के राहुवास थाना इलाके का है।
विज्ञापन
दुष्कर्म के मामले में आरोपी भूपेंद्र सिंह को सस्पेंड करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिस मासूम के साथ सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह पर आरोप लगा है उस मासूम का मेडिकल करवा दिया गया है। इधर, पुलिस ने पोक्सो और ST,SC की धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान चालू कर दिया गया है। मासूम के साथ यह दरिंदगी हुई है उसके पिता ने भी पुलिस के ऊपर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता के मेडिकल जांच रिपोर्ट के बाद ही कुछ तय हो पाएगा की हकीकत क्या है। आरोपित पुलिस कर्मी की गिरफ्तारी हो गई है और पुलिस अपने सब इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच में जुट गई है। पीड़िता के 164 के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी सब इंस्पेक्टर को दौसा कोर्ट में पेश किया गया है। आगे के अनुसंधान जारी है।
विज्ञापन