फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Station officer who beated buisnessman in police station suspended in pratapgarh rajasthan, two constables also line hajir

राजस्थान: व्यापारी को थाने लगाकर पीटने पर थाना अधिकारी निलंबित, दो कॉन्स्टेबल लाइन हाजिर

Sun, 23 Jan 2022 03:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 23 Jan 2022 03:49 PM IST
सार

मारपीट के मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयपुर कुंदन सिंह कावरिया कर रहे हैं 

विज्ञापन
Station officer who beated buisnessman in police station suspended in pratapgarh rajasthan, two constables also line hajir
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

थाना धरियावद में व्यापारी को थाने लाकर मारपीट करने वाले थाना अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही दो कॉन्स्टेबलों को भी लाइन हाजिर किया गया है। व्यापारी पंकज से मारपीट के मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयपुर कुंदन सिंह कावरिया कर रहे हैं। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ अमृता दुहन ने कहा कि केस की निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज ने थानाधिकारी धरियावद कमल चंद मीणा को निलंबित कर दिया है। साथ ही कॉन्स्टेबल मोहन पाल सिंह और नरेंद्र सिंह को थाना धरियावद से पुलिस लाइन हाजिर कर प्रतापगढ़ रवाना किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी सच सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed