फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   State Election Commission says 65.88 percent voting took place in the second phase districts council and Panchayat elections in Rajasthan

राजस्थान : छह जिलों में जिला परिषद और पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 65 फीसदी मतदान

Mon, 30 Aug 2021 08:43 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 30 Aug 2021 08:43 AM IST
सार

  • जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, दौसा और सिरोही जिलों में मतदान
  • राज्य चुनाव आयोग ने कहा तीसरे और अंतिम चरण का चुनाव एक सितंबर को होगा

विज्ञापन
State Election Commission says 65.88 percent voting took place in the second phase districts council and Panchayat elections in Rajasthan
ईवीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के छह जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के दूसरे चरण में रविवार को 65.88 मतदाताओं ने वोट डाला। यह जानकारी राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने दी है।

विज्ञापन


इन जिलों में जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, दौसा और सिरोही जिले शामिल हैं। राज्य चुनाव आयोग ने कहा कि सबसे अधिक मतदान जोधपुर में हुआ है, जहां 77.02 प्रतिशत मतदाताओं ने आऊ पंचायत समिति में अपने वोटों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


राज्य चुनाव आयुक्त पी एस मेहरा ने कहा कि 28 पंचायत समितियों के 536 सदस्यों और उनके संबंधित जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ। दूसरे चरण के चुनाव में पंचायत समिति के 10 सदस्यों को निर्विरोध चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य चुनाव आयुक्त मेहरा ने कहा कि दूसरे चरण में 25.60 लाख से अधिक मतदाताओं ने 3,459 मतदान केंद्रों पर 16.86 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि तीसरे और अंतिम चरण का चुनाव एक सितंबर को होगा। तीनों चरणों के लिए चार सितंबर को जिला मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed