{"_id":"6a5afe0c2522fa282e07e2dd","slug":"sriganganagar-news-five-accused-jump-off-bridge-while-fleeing-police-held-with-weapons-after-encounter-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri ganganagar News: पुलिस ने घेरा तो पुल से छलांग लगा बैठे पांच बदमाश, मुठभेड़ के बाद हथियार सहित दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri ganganagar News: पुलिस ने घेरा तो पुल से छलांग लगा बैठे पांच बदमाश, मुठभेड़ के बाद हथियार सहित दबोचा
Sat, 18 Jul 2026 09:46 AM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 09:46 AM IST
सार
श्री गंगानगर में पंजाब सीमा के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच आरोपी भागने के दौरान पुल से नीचे गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन पिस्टल, एक दर्जन से अधिक कारतूस और एक कार बरामद की है।
विज्ञापन
घायल अपराधियों को अस्पताल ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब सीमा से सटे प्रदेश के श्री गंगानगर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस से बचने के लिए भाग रहे पांच बदमाश धींगतानिया पुल से नीचे गिर गए और घायल हो गए। सभी घायलों को पहले सादुलशहर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें श्री गंगानगर जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मौके से पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तीन पिस्टल, एक दर्जन से अधिक कारतूस और एक कार बरामद की है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक हरीशंकर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा की निगरानी में एजीटीएफ प्रभारी रामविलास बिश्नोई, डीएसटी प्रभारी जयकुमार भादू और सीआई मलकीयत सिंह की टीम ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Dausa: खाप पंचायत के फैसले के बाद प्रेम विवाह विवाद में नया मोड़, युवती ने जताया जान का खतरा, सुरक्षा की मांग
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए बदमाश हाल ही में खेरूवाला और छापावाली में हुई फायरिंग की घटनाओं में वांछित थे। इनके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी किसी नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने समय रहते उन्हें दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले का जल्द ही विस्तृत खुलासा किया जाएगा। फिलहाल घायल आरोपियों का इलाज जारी है और उनसे पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जिला पुलिस अधीक्षक हरीशंकर ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पंजाब सीमा से लगे क्षेत्रों में नाकाबंदी और गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि अपराधी किसी भी सूरत में फरार न हो सकें।