फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar: Balloon with Pakistani flag mark found in Anupgarh field

Sri Ganganagar: पाकिस्तान से आए गुब्बारे में लिखा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना संदेश, जांच में जुटी CID और BSF

Sun, 25 Feb 2024 05:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 25 Feb 2024 05:29 PM IST
सार

गुब्बारे पर पाकिस्तानी झंडे का निशान और उर्दू भाषा में "स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं" लिखा हुआ है। हालांकि इस गुब्बारे के साथ कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

विज्ञापन
Sri Ganganagar: Balloon with Pakistani flag mark found in Anupgarh field
पाकिस्तानी गुब्बारा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अनूपगढ़ जिले की ग्राम पंचायत 3 एनडी के चक 5 एनडी के एक खेत में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना सीआईडी, पुलिस और बीएसएफ को दी गई। जानकारी के अनुसार चक पांच एचडी में आशुराम पुत्र लादूराम के खेत में एक पाकिस्तानी गुब्बारा गिरा हुआ था। गुब्बारा देखने के बाद डूंगरराम और जगदीश नायक ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना मिलते ही पुलिस और बीएसएफ और सीआईडी की टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को अपने कब्जे में लिया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस और बीएसएफ
अनूपगढ़ पुलिस थाने के एएसआई कमलजीत सिंह ने बताया कि इस गुब्बारे पर पाकिस्तानी झंडे का निशान व उर्दू भाषा में "स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं" लिखा हुआ है। हालांकि इस गुब्बारे के साथ कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि गुब्बारे की जांच के लिए गुब्बारा बीएसएफ के सुपुर्द किया गया है। आज जांच के दौरान अनूपगढ़ पुलिस के एएसआई कमलजीत सिंह, सीआईडी के वेद प्रकाश, बीएसएफ के जी ब्रांच इंस्पेक्टर अनिलराज सैनी मौके पर मौजूद रहे। आपको बता दें कि पहले भी भारत-पाक सीमा पर इस तरह के गुब्बारे मिलते रहे हैं। पुलिस ने ग्रामीणों ने अपील की है कि अगर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed