{"_id":"662ba05651f57782e2093fb6","slug":"sri-ganganagar-a-horrific-road-accident-occurred-while-overtaking-six-including-four-women-died-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar: ओवरटेक करने में हुआ भीषण सड़क हादसा, चार महिलाओं समेत छह की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar: ओवरटेक करने में हुआ भीषण सड़क हादसा, चार महिलाओं समेत छह की हुई मौत
Fri, 26 Apr 2024 06:08 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 26 Apr 2024 06:08 PM IST
सार
रायसिंहनगर के पास सलेमपुरा के निकट सवारियों से भरी क्रूजर ओवरटेक करने के प्रयास में एक ट्रक से जा भिड़ी। दुर्घटना में चार महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायसिंहनगर के पास रिश्तेदारी में शोक व्यक्त करके लौट रही सवारियों से भरी क्रूजर सलेमपुरा गांव से आगे हादसे का शिकार हो गई, जिसमें चार महिलाओं व एक पुरुष की मौके पर ही मौत गई। हादसे में एक अन्य महिला और ड्राइवर को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अनूपगढ़ के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे बीकानेर रैफर किया गया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच हनुमानप्रसाद गेदर का परिवार गांव 86 जीबी में अपनी रिश्तेदारी में शोक व्यक्त कर वापस लौट रहा था। अनूपगढ़ रोड पर गांव सलेमपुरा से 1 किलोमीटर आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने प्रयास में चालक ने सामने से आ रही रोडवेज बस को बचाने की कोशिश की और गाड़ी ट्रक में जा भिड़ी। इससे क्रूजर में सवार लिछमादेवी पत्नी कृष्णलाल, सुनीतादेवी पत्नी हेतराम, हेतराम पुत्र हनुमान प्रसाद, विद्या देवी पत्नी देवीलाल, कलावती देवी पत्नी हंसराज और ड्राइवर रमेश कुमार पुत्र शंकरलाल की मौत हो गई।
विज्ञापन