फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   speeding car hit a bike rider in Barmer senior government school teacher died in road accident

Barmer: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सरकारी स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक की मौत

Wed, 10 May 2023 04:26 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 10 May 2023 04:26 PM IST
विज्ञापन
speeding car hit a bike rider in Barmer senior government school teacher died in road accident
हादसे में मारे गए सभी लोग सतनावरी जिले के रहने वाले थे। - फोटो : सोशल मीडिया

बाड़मेर में गांव से शहर की तरफ बाइक से आ रहे एक वरिष्ठ शिक्षक को पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे टीचर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक बहुत देर चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

घटना बाड़मेर सदर थाना इलाके के गालाबेरी सत्यम पेट्रोल पंप के पास की है। पुलिस ने रात को शव को बाड़मेर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। बुधवार को परिजनों की रिपोर्ट पर पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

प्राइवेट गाड़ी से डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल लेकर आए
पुलिस के अनुसार, तेजाराम (47) मंगलवार रात करीब 9-10 बजे गांव से रामनगर आ रहा था। गालाबेरी सत्यम् पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे आ रहे टीचर को पीछे से आ रही गुजरात नंबर की कार ने टक्कर मार दी। इससे गंभीर हालात में टीचर घायल हो गए। वहां से निकल रहे लोग घायल को प्राइवेट गाड़ी से डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल लेकर आए। वहां, डॉक्टरों ने टीचर को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया। रात में शव को मोर्चरी में रखवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया
एएसआई लूणाराम के मुताबिक, मृतक के बेटे तरुण कुमार ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। वहीं दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए मृतक वरिष्ठ शिक्षक हैं और राजकीय उच्च माध्यमिक आदर्श विद्यालय चवा में कार्यरत थे। हादसे की जानकारी मिलने पर घर पर मातम छा गया है। वहीं, परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed