{"_id":"625ef191f677a873bb53f2ec","slug":"special-court-of-acb-ordered-investigation-in-single-lease-deed-case-prahlad-gunjal-demands-resignation-of-minister-shanti-dhariwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकल पट्टा प्रकरण: एसीबी कोर्ट ने दोबारा जांच के दिए आदेश, भाजपा के पूर्व विधायक बोले- सीएम मंत्री से इस्तीफा लें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकल पट्टा प्रकरण: एसीबी कोर्ट ने दोबारा जांच के दिए आदेश, भाजपा के पूर्व विधायक बोले- सीएम मंत्री से इस्तीफा लें
Tue, 19 Apr 2022 10:59 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 19 Apr 2022 10:59 PM IST
सार
पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को तत्काल प्रभाव से मंत्री धारीवाल को हटाना चाहिए, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। मंत्री की बर्खास्तगी के बिना निष्पक्ष जांच की कोई संभावना ही नहीं है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एसीबी जयपुर की विशेष अदालत ने एकल पट्टा प्रकरण में सरकार द्वारा लगाई गई अंतिम रिपोर्ट (फाइनल रिपोर्ट) को अस्वीकार कर दिया। अदालत ने मामले की पुन: जांच करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि मामले की जांच एसपी से भी सक्षम स्तर के अधिकारी से कराई जाए।
विज्ञापन
मामले को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्यपाल कलराज मिश्र से निष्पक्ष जांच के लिए नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान की गई जांच में कुछ लोग जेल गए थे, लेकिन सरकार बदलने के बाद पद का दुरुपयोग करते हुए एकल पट्टा प्रकरण में अंतिम रिपोर्ट लगवा दी गई। एसीबी की विशेष अदालत ने इसे अस्वीकार कर दिया है।
विज्ञापन
गुंजल ने कहा कि मुख्यमंत्री को तत्काल प्रभाव से मंत्री धारीवाल को हटाना चाहिए, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। मंत्री की बर्खास्तगी के बिना निष्पक्ष जांच होने की कोई संभावना ही नहीं है। यह भ्रष्टाचार का बड़ा मामला है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि वह मंत्री से इस्तीफा लें, अगर वह ऐसा नहीं करते तो राज्यपाल मंत्री को बर्खास्त करें।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं सीएम
पूर्व विधायक गुंजल ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, पारदर्शी और आदर्श की बात करते हैं। ऐसे में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल को इस्तीफा देने के लिए मजबूर करें। बिना मंत्री पद से हटाए पारदर्शी जांच की संभावना नहीं है। एकल पट्टा प्रकरण बड़ा भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि मंत्री का इस्तीफा लेकर कांग्रेस को भी एक आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए।