फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Son-in-law thrashed father-in-law who came to settle the dispute man died in Jaipur

Rajasthan: झगड़ा सुलझाने पहुंचे ससुर को दामाद ने मारा घूसा, मौके पर ही तोड़ा दम

Thu, 07 Jul 2022 03:02 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 07 Jul 2022 03:02 PM IST
सार

जयपुर में साले और जीजा में झगड़ा हो गया। ससुर मामला सुलझाने के लिए बेटी के घर पहुंचा, जहां दामाद ने ससुर के गले पर घूसा जड़ दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Son-in-law thrashed father-in-law who came to settle the dispute man died in Jaipur
दामाद ने ससुर को मारा - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर राजधानी के शास्त्री नगर थाना इलाके में बेटी और दामाद का झगड़ा सुलझाने पहुंचे ससुर की दामाद ने पिटाई कर दी। जिससे ससुर की मौत हो गई। इस पूरी वारदात को लेकर मृतक के बेटे ने अपने जीजा के खिलाफ बुधवार रात मुकदमा दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


शास्त्री नगर थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि मंगलवार आधी रात को मिट्ठू नाथ और उसकी पत्नी रत्ना देवी के बीच में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। रत्ना का भाई अपनी बहन और जीजा को मनाने के लिए उनके घर गया। इसी दौरान जीजा मिट्ठू नाथ ने भरत नाथ के साथ हाथापाई शुरू कर दी, जिससे भरत नाथ के हाथ में चोट लग गई और खून बहने लगा। पिता हरजीनाथ अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे और दामाद और बेटी को समझाने की कोशिश की लेकिन दामाद अपना आपा खो बैठा। उसने अपने ससुर हरजीनाथ के साथ भी हाथापाई की और गुस्से में आकर उनके गले पर एक घूसा मार दी। जिससे हरजीनाथ जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन


परिजन उन्हें तुरंत कांवटिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने उन्हें एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया। जैसे ही दोनों बेटे अपने पिता हरजीनाथ को एसएमएस लेकर पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने उनके पिता को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक का तीन साल पहले ही हार्ट का ऑपरेशन हुआ था और स्टंट डाले गए थे। इस बात की जानकारी मृतक के दामाद मिट्ठू नाथ को भी थी। उसके बावजूद उसने हरजीनाथ पर हमला किया। जिसके चलते उनकी मौत हो गई। इस पूरे घटनाक्रम के बाद से मिट्ठू नाथ अपने घर से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed