{"_id":"65734d902c0cd670bd0a2786","slug":"six-year-old-girl-raped-in-hotel-in-dausa-hindi-news-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rape In Rajasthan: छह साल की मासूम के साथ होटल में दुष्कर्म, माता-पिता के साथ शादी समारोह में शामिल होने आई थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rape In Rajasthan: छह साल की मासूम के साथ होटल में दुष्कर्म, माता-पिता के साथ शादी समारोह में शामिल होने आई थी
Fri, 08 Dec 2023 10:38 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 08 Dec 2023 10:38 PM IST
सार
Rape In Dausa: दौसा के एक होटल में शादी समारोह में आई छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दौसा में बच्ची से दुष्कर्म
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के दौसा जिले के एक होटल में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची अपने माता-पिता के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। इस दौरान किसी ने उसके साथ दरिंदगी की। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को दौसा के सैंथल रोड स्थित एक होटल में शादी समारोह का आयोजन था। जिसमें शामिल होने के लिए 6 साल की मासूम अपने परिजनों के साथ आई थी। रात करीब तीन बजे बच्ची बदहवास हालत में परिजनों को मिली तो उसके साथ दुष्कर्म होने का पता चला। जिसके बाद बच्ची के पिता ने महिला थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर दौसा एसपी वंदिता राणा समेत जिले के तमाम बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। कुछ देर बाद जयपुर रेंज आईजी उमेश दत्ता भी होटल पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
आईजी उमेश दत्ता ने बताया कि नाबालिक के पिता की ओर से महिला थाने में बच्ची के साथ दुष्कर्म होने का केस दर्ज कराया गया है। बच्ची का इलाज जयपुर के जेके लोन अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिफ्तार किया जाएगा।