फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Six year old girl raped in hotel in Dausa Hindi News

Rape In Rajasthan: छह साल की मासूम के साथ होटल में दुष्कर्म, माता-पिता के साथ शादी समारोह में शामिल होने आई थी

Fri, 08 Dec 2023 10:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 08 Dec 2023 10:38 PM IST
सार

Rape In Dausa: दौसा के एक होटल में शादी समारोह में आई छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Six year old girl raped in hotel in Dausa Hindi News
दौसा में बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान के दौसा जिले के एक होटल में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची अपने माता-पिता के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। इस दौरान किसी ने उसके साथ दरिंदगी की। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच  शुरू की है।      

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को दौसा के सैंथल रोड स्थित एक होटल में शादी समारोह का आयोजन था। जिसमें शामिल होने के लिए 6 साल की मासूम अपने परिजनों के साथ आई थी। रात करीब तीन बजे बच्ची बदहवास हालत में परिजनों को मिली तो उसके साथ दुष्कर्म होने का पता चला। जिसके बाद बच्ची के पिता ने महिला थाना पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


सूचना पर दौसा एसपी वंदिता राणा समेत जिले के तमाम बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। कुछ देर बाद जयपुर रेंज आईजी उमेश दत्ता भी होटल पहुंचे। पुलिस टीम ने  घटनास्थल से सबूत जुटाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी उमेश दत्ता ने बताया कि नाबालिक के पिता की ओर से महिला थाने में बच्ची के साथ दुष्कर्म होने का केस दर्ज कराया गया है। बच्ची का इलाज जयपुर के जेके लोन अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed