फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Six thousand women made world record by ghoomar dance in Jaipur

Jaipur: गुलाबी नगरी में एक साथ छह हजार महिलाओं ने घूमर कर बनाया विश्व रिकॉर्ड, एक्ट्रेस नुसरत भरुचा रहीं मौजूद

Sun, 29 May 2022 01:07 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 29 May 2022 01:07 PM IST
सार

जयपुर में महिलाओं ने घूमर नृत्य कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस कार्यक्रम में अभिनेत्री नुसरत भरूचा और जूनियर अक्षय कुमार यानी विकल्प मेहता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Six thousand women made world record by ghoomar dance in Jaipur
जयपुर में घूमर का वर्ल्ड रिकॉर्ड - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर में शनिवार रात एक साथ छह हजार महिलाओं और बालिकाओं ने सामूहिक घूमर नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह विश्व रिकॉर्ड मानसरोवर के पत्रकार कॉलोनी स्थित वत्सला गार्डन में बनाया गया। महिलाओं की इस शानदार उपलब्धि को गुलाबी नगर के नाम से 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सद्भावना परिवार की ओर से इस सामूहिक घूमर नृत्य का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने भी शिरकत की। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी। वहीं मंच का संचालन जूनियर अक्षय कुमार विकल्प मेहता ने किया। सामूहिक घूमर नृत्य का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए महिलाएं पारंपरिक वस्त्र और आभूषण पहन कर वत्सला गार्डन पहुंची। कार्यक्रम में 5100 महिलाओं के सामूहिक घूमर नृत्य करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन छह हजार महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर एक नया विश्व रिकॉर्ड रच दिया। सामूहिक घूमर नृत्य का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, अजमेर, दौसा, उत्तराखंड, आगरा, पुणे और गुजरात की महिलाओं ने अपनी भागीदारी निभाई। 

विज्ञापन


कार्यक्रम के संचालक सद्भावना परिवार के मनोज पांडे ने बताया कि सामूहिक घूमर नृत्य का पिछला वर्ल्ड रिकॉर्ड 3003 महिलाओं का था। अब अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सद्भावना परिवार ने अब छह हजार महिलाओं ने सामूहिक घूमर नृत्य करने का विश्व कीर्तिमान कायम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed