{"_id":"65636c165bef9e9cbe04c383","slug":"six-kg-ganja-recovered-from-ac-coach-of-puri-ajmer-express-rajasthan-hindi-news-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पूरी-अजमेर एक्सप्रेस के एसी कोच से छह किलो गांजा बरामद, बाजार में कीमत 3 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पूरी-अजमेर एक्सप्रेस के एसी कोच से छह किलो गांजा बरामद, बाजार में कीमत 3 लाख
Sun, 26 Nov 2023 09:32 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 26 Nov 2023 09:32 PM IST
सार
Rajasthan: पूरी-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच से आबूरोड़ रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में पड़े एक बैग से 6 किलो गांजा मिला है। जीआरपीट की टीम ने गांजा जब्त कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रेन से जब्त किया गांजा। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही जिले के आबूरोड रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की टीम ने पूरी-अजमेर एक्सप्रेस के एसी कोच में लावारिस हालत में मिले बैग से 6 किलो गांजा जब्त किया है। बाजार में गांजे की कीमत 3 लाख रुपए है। इसे लेकर जीआरपी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
आबूरोड रेलवे पुलिस थाने के अधिकारी मनोज कुमार चौहान ने बताया कि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पूरी-अजमेर एक्सप्रेस के आबूरोड़ पहुंचने पर ऑन ड्यूटी सीटीआई ने बताया की ट्रेन के कोच बी-6 में एक बैंग लावारिस हालत में मिला है।
विज्ञापन
जिसे प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे जीआरपीकर्मियों द्वारा इसकी तलाशी ली गई तो उसमें तीन पैकेट्स में 6 किलोग्राम गांजा मिला। आवश्यक कारवाई के बाद गांजे को जब्त कर लिया गया। इसकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपए बताई गई है। मामले की जांच मारवाड़ जंक्शन थानाधिकारी प्रहलादराम को सौंपी गई है। कारवाई में हेड कांस्टेबल तेजबहादुर सिंह और कांस्टेबल पहाड़ सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन