फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Yoga camp organized at Brahma Kumari Institute in Sirohi

Sirohi: ब्रह्माकुमारी संस्थान में योग साधना शिविर का आयोजन, 21 लाख लोगों को दिया नशामुक्ति का संदेश

Sat, 27 Jul 2024 06:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 27 Jul 2024 06:17 PM IST
सार

Sirohi: ब्रह्माकुमारी संस्थान के मुख्यालय शांतिवन, आबूरोड में आयोजित योग-साधना शिविर में बीते डेढ़ साल में 21 लाख लोगों को नशामुक्ति का संदेश दिया गया हैं। इसके साथ ही यहां देशभर से पहुंचे वरिष्ठ ब्रह्माकुमार भाई-बहनों को नशामुक्ति का संदेश जन-जन को देने का संकल्प कराया गया है।

विज्ञापन
Yoga camp organized at Brahma Kumari Institute in Sirohi
ब्रह्माकुमारी संस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके शारदा दीदी, मेडिकल विंग के सचिव डॉ. बनारसीलाल ने कहा कि हम संकल्प लेते हैं कि जन-जन को नशामुक्ति का संदेश देंगे। अपने आसपास नशा कर रहे लोगों की काउंसलिंग कर उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। देश को नशामुक्त बनाने में हर संभव तन-मन-धन से सहयोग करेंगे और अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे।

विज्ञापन


आज समाज और देश में व्यसन रूपी बुराई घर-घर में व्याप्त हो गई है। यह देश के साथ-साथ परिवारों को खोखला कर रही है। इससे व्यक्ति स्वयं और परिवार बिखर रहे हैं। आज देश में ऐसे हजारों परिवार हैं जो नशे के कारण बर्बाद हो चुके हैं। परिवार में मुखिया यदि नशा करता है तो उसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है। ऐसे में हम सभी का दायित्व बनता है कि समाज से इस व्यसन रूपी बुराई को जड़ से उखाड़ फेकें।

विज्ञापन

 अब तक 21 लाख लोगों को दिया संदेश
डॉ. बनारसीलाल ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय एवं ब्रह्माकुमारी के मेडिकल विंग द्वारा तीन वर्षीय नशामुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक देशभर में 12 हजार से अधिक कार्यक्रम मेगा शहरों से लेकर गांव-गांव में आयोजित किए जा चुके हैं। इनके माध्यम से 21 लाख से अधिक लोगों को नशामुक्ति का संदेश दिया गया है। साथ ही 17 लाख लोगों ने इन कार्यक्रमों के माध्यम से जीवन में नशामुक्त रहने का संकल्प किया है। अभियान के तहत चित्र प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक, कार्यशाला, सभा-सम्मेलनों के माध्यम से स्कूल-कॉलेज, यूनिवर्सिटी, इंडस्ट्री, कंपनियों आदि में विद्यार्थी, युवा, मजदूर और आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed