फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A sports stadium will be built in Abu Road at a cost of 10 crores

Sirohi News: आबूरोड में 10 करोड़ की लागत से बनेगा खेल स्टेडियम, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन

Sun, 15 Sep 2024 02:45 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 15 Sep 2024 02:45 PM IST
सार

Rajasthan: केंद्रीय श्रम, रोजगार एवं युवा मामले तथा खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि खेलो इंडिया के तहत खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए आबूरोड में 10 करोड़ की लागत से खेल स्टेडियम बनेगा। इससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा छिपी प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। वे एक दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे थे।

विज्ञापन
A sports stadium will be built in Abu Road at a cost of 10 crores
खेल मंत्री मनसुख मांडविया के आबूरोड पहुंचने पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय श्रम, रोजगार एवं युवा मामले तथा खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि खेलो इंडिया के तहत खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए आबूरोड में 10 करोड़ की लागत से खेल स्टेडियम बनेगा। इससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा छिपी प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। वे एक दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन


भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई ने बताया कि केंद्रीय मंत्री मांडविया दिल्ली-अहमदाबाद राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से आबूरोड पहुंचे थे। एक निजी होटल में अभिनंदन के बाद पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। यहां से समीपवर्ती गुजरात के अमीरगढ़ में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद अहमदाबाद के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी ने बताया कि आबूरोड सिरोही जिले का सबसे बड़ा शहर है। यहां पर स्टेडियम नहीं होने से प्रतिभाओं का पूर्णरूप से विकास नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


आबूरोड एक ग्रामीण क्षेत्र है तथा आसपास के गांव के बच्चों को अगर खेलों में सुविधाएं ओर उपकरण मिले तो वे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अमिट छाप छोड़ सकते है। इस दौरान जिलाध्यक्ष द्वारा खेल मैदान के लिए आबूरोड सांतपुर स्तिथ आईटीआई रोड पर 7.5 बीघा जमीन स्थित है जोकि क्रीड़ा विभाग के अधीन है। इस पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेडियम बनाने का सुझाव दिया गया। इस दौरान कोठारी का कहना था कि ये जगह आबूरोड शहर से 5 किलोमीटर की दूरी पर है। इसके समीप ही 2  छात्रावास भी है जो बालक व बालिका वर्ग के अलग अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर बच्चों को तीरंदाजी सहित अन्य खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि सिरोही में खेल का स्तर बहुत कम है। यहां प्रतिभा तो बहुत है पर उस छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का कार्य करना होगा। यहां के लोग तीरंदाजी एवं तैराकी में निपुण है, अगर उन्हें सही प्रशिक्षण एवं उपकरण की व्यवस्था के साथ तकनीकी गुण सिखाए जाए तो यहां के बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का ही नहीं पूरे भारत का नाम रोशन कर सकते है। इस पर खेलमंत्री मनसुख मंडविया ने कहा पूरे देश मे खेल की प्रतिभा 80 प्रतिशत गांवों से ही मिलती है। आबूरोड व उसके जिले के खिलाड़ियों के लिए उनकी छिपी प्रतिभा को सामने लाने के लिए जल्दी ही खेल स्टेडियम के लिए खेलो इंडिया के तहत 10 करोड़ रुपए के बजट की स्वीकृति की घोषणा की।


यहां के बच्चे भी अब अपने जिले ओर प्रदेश का नाम रोशन कर पाएंगे। मंत्री ने कहा 'खेलो इंडिया' कार्यक्रम को हमारे देश में खेले जाने वाले सभी खेलों के लिए एक मजबूत ढांचा तैयार करके जमीनी स्तर पर भारत में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने और भारत को एक महान खेल राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए शुरू किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक सोच है कि खेलो इंडिया सेंटर पर हमारे जो पूर्व खिलाड़ी हैं उनके अनुभव को काम में लिया जाए और जिलास्तर पर उनकी नियुक्ति कर प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए उस सेंटर को संचालित करने के लिए दिए जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed