फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tomorrow there will be holiday for students of classes 1 to 12 in Sirohi

Sirohi News: सिरोही में भारी बारिश की चेतावनी, कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र

Sun, 24 Aug 2025 11:01 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 24 Aug 2025 11:01 PM IST
सार

सिरोही में मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के चलते सोमवार को सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Tomorrow there will be holiday for students of classes 1 to 12 in Sirohi
सिरोही में बारिश की चेतावनी।

विस्तार

सिरोही जिले में मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद जिला कलेक्टर ने सोमवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में कलेक्टर की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश नहीं मानने वाले स्कूल संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

 
जिला कलेक्टर डॉ. अल्पा चौधरी ने बताया कि विद्यार्थी हित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी व समग्र शिक्षा, सिरोही के प्रस्ताव के आधार पर जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों और कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, इस दौरान स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यरत समस्त स्टाफ नियमित रूप से कार्य करेगा। गौरतलब है कि मौसम विभाग की भारी बारिश और संभावित आपदा की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उदयपुर में कुंवारी माइंस के गड्ढे में भरे पानी में डूबे चार बच्चे, सभी की मौत, पसरा मातम
विज्ञापन
विज्ञापन


अवहेलना पर होगी कार्रवाई
जिला कलेक्टर ने सभी संस्थाप्रधानों को आदेश की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यदि कोई संस्था इस अवधि में स्कूल संचालित करते हुए पाई जाती है, तो संबंधित संस्थाप्रधान के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: बारिश से हर तरफ पानी ही पानी, सड़कें लबालब, गांव का संपर्क टूटा, छत पर फंसे लोग, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed