फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP will honor the worker who has done the best work in the membership campaign

Sirohi: भाजपा के सदस्यता अभियान में होगा कार्यकर्ताओं का टेस्ट, अच्छा काम करने वालों का पार्टी करेगी सम्मान

Sat, 31 Aug 2024 11:45 AM IST
Sirohi Bureau सिरोही ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:45 AM IST
सार

राजस्थान के मंत्री ओटाराम देवासी ने सिरोही में कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान में सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। जो अच्छा काम करेगा, पार्टी उसका सम्मान करेगी। 

विज्ञापन
BJP will honor the worker who has done the best work in the membership campaign
सिरोही सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत सिरोही के कृष्णगंज मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक रामपुरा स्थित वैधनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कुपाराम देवासी ने की, जबकि राज्य मंत्री ओटाराम देवासी और सांसद लुम्बाराम चौधरी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन


राजस्थान के मंत्री ओटाराम देवासी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार के दौरान सभी वर्गों के लिए विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया और बताया कि श्रेष्ठ कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


सांसद लुम्बाराम चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का समर्पण आवश्यक है। मंडल अध्यक्ष कुपाराम देवासी ने बताया कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। जिला उपाध्यक्ष अरुण ओझा और जिला सदस्यता अभियान के सहसंयोजक महिपाल सिंह चारण ने सदस्यता अभियान की जानकारी दी और बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, जो भाजपा के सिद्धांतों और अनुशासन का पालन करते हैं, वे नए सदस्य बन सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों को घर-घर जाकर जोड़ने और मोबाइल पर मिस कॉल देकर सदस्य बनाने की अपील की। मंच का संचालन मंडल महामंत्री बाबूसिंह माकरोड़ा ने किया। इस अवसर पर मंडल संयोजक हमीराराम मेघवाल, महामंत्री हितेश रावल, और अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सिरोही। सदस्यता अभियान में श्रेष्ठ कार्य करने वाले कार्यकर्ता को पार्टी सम्मानित करेगी : राज्यम

सिरोही में सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed